लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बिजली दरों में वृद्धि का विरोध, भाजपा ने दिया धरना

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:12 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने की मांग की। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का तुगलकी आदेश है जिसे वापस लिया जाना चाहिए। वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिला मुख्यालय के नेहरू चौक में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल के कारण राज्य के लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं तब ऐसे समय में बिजली दर को बढ़ाना न्याय संगत नहीं है। राज्य सरकार को इस फैसले को तत्काल वापस लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में औसतन 6.19 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें एक अगस्त से प्रभावी हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतबीजापुरः 1.41 करोड़ रुपये इनाम, 21 महिलाएं समेत 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कारोबारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ एवं जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति कौशल की सराहना की, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्तिक जतरा में हुए शामिल 

भारतकर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

भारतओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को 3, 2 और 1 करोड़ रुपये, सांसद खेल महोत्सव-‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर