लाइव न्यूज़ :

प्रचार के दौरान हुआ सामना तो बीजेपी उम्मीदवार ने छुए कांग्रेस प्रत्याशी के पैर, मांगा जीत का आशीर्वाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2018 06:15 IST

छत्तीसगढ़ की अहिवारा विधानसभा सीट पर अजब-गजब नजारा देखने को मिला।

Open in App

चुनावी सरगर्मियों जोरों पर हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। एक दूसरे पर तल्ख टिप्पणियां और आरोप प्रत्यारोप किए जा रहे हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ की अहिवारा विधानसभा सीट पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी। प्रचार के दौरान आमना-सामना होने पर बीजेपी प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी के पैर छुए और जीत का आशीर्वाद मांग लिया।

दरअसल, अहिवारा सीट पर चुनाव लड़ रहे बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच गुरु-शिष्य का रिश्ता है। इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र कुमार को पिछले चुनाव में भी अहिवारा सीट से टिकट मिला था लेकिन वो चुनाव हार गए थे। लेकिन इस बार वो कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए पूरी शिद्दत से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

वहीं, गुरु की हवा देखते हुए बीजेपी ने भी एक चाल चली। उसी सीट से शिष्य  सांवलाराम डाहरे को टिकट दे दिया और गुरु शिष्य आमने-सामने आ गए। इससे मुकाबला रोमांचक हो गया है। सांवलाराम गुरुगद्दी के प्रति निष्ठावान रहे हैं। यही वजह है कि जब प्रचार के दौरान दोनों नेता टकराए तो शिष्य ने लपक कर गुरू के पैर छू लिए और जीत का आशीर्वाद भी मांग लिया।

गुरु भी अपने चेले के इस निवेदन को टाल नहीं पाए. उन्होंने सांवलाराम डाहरे के सिर पर हाथ रखते हुए 'विजयी हो' का आशीर्वाद दिया। ये दृश्य देखकर आस-पास मौजूद लोग अभिभूत हो गए।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया