Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची, पाटन से बघेल और अंबिकापुर से सिंहदेव लड़ेंगे चुनाव

By भाषा | Published: October 15, 2023 10:09 AM2023-10-15T10:09:25+5:302023-10-15T10:10:58+5:30

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती देंगे। 

Chhattisgarh election 2023 Congress releases first list of 30 candidates Bhupesh Baghel to contest from Patan | Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने जारी की 30 उम्मीदवारों की पहली सूची, पाटन से बघेल और अंबिकापुर से सिंहदेव लड़ेंगे चुनाव

फाइल फोटो

Highlightsमुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगेउपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया हैकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है

नई दिल्ली: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। 

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती देंगे। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। 

राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी। छत्तीसगढ़ में अभी कांग्रेस की सरकार है। 

वहीं, भाजपा मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। राज्य में 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर 15 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। वहीं, भाजपा को इस चुनाव में 15 सीटें हासिल हुई थीं।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

Web Title: Chhattisgarh election 2023 Congress releases first list of 30 candidates Bhupesh Baghel to contest from Patan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे