छत्तीसगढ़ः दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर चलाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरल, 15 गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 8, 2022 08:06 AM2022-10-08T08:06:21+5:302022-10-08T08:12:28+5:30

घटना का वीडियो भी सामने आया हैजिसमें एक गुट को दूसरे गुट के लोगों पर पथराव करते देखा जा सकता है। 

Chhattisgarh During Durga idol immersion two groups pelted stones at each other videoviral 15 arrested | छत्तीसगढ़ः दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर चलाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरल, 15 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ः दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर चलाए पत्थर, वीडियो हुआ वायरल, 15 गिरफ्तार

Highlightsविवाद आगे बढ़ने को लेकर शुरू हुआ।दुर्गा पूजा की दो समितियों के सदस्य आपस में पत्थरबाजी करने लगे।इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा समिति के लोगों को चोट पहुंची।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गया जिसके बाद एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। विवाद आगे बढ़ने को लेकर हुआ। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आगे बढ़ने को लेकर दो समिति के सदस्य आपस में भीड़ गए जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया हैजिसमें एक गुट को दूसरे गुट के लोगों पर पथराव करते देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग साढ़े चार बजे शहर के चिंगराजपारा सरकंडा की दुर्गा समिति ‘‘मां आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक’’ और देवकीनंदन चौक से ‘‘कुदुदंड शिव दुर्गोत्सव समिति’’ सिम्स चौक पहुंची।

सिम्स चौक में आगे बढ़ने को लेकर चिंगराजपारा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान चिंगराजपारा के दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने कुदुदंड शिव दुर्गोत्सव समिति के लोगों और उनकी गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई तथा दुर्गा समिति के सदस्यों को चोट पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों समिति के सदस्य प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन के लिए आगे बढ़ गए। सुबह करीब छह बजे शहर के करोना चौक के करीब कुदुदंड समिति के सदस्यों और उनकी गाड़ियों पर सरकंडा क्षेत्र के लोगों ने हमला कर दिया।

इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा समिति के लोगों को चोट पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Chhattisgarh During Durga idol immersion two groups pelted stones at each other videoviral 15 arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे