छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 16, 2022 10:33 AM2022-10-16T10:33:28+5:302022-10-16T10:37:47+5:30

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के तीन बार के विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंडावी अपने पैतृक गांव में था, जहां बेचैनी होने की शिकायत के बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel condoles sudden demise of Deputy Speaker Manoj Singh Mandavi | छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कही ये बात

मनोज सिंह मंडावी का निधन (फोटो- एएनआई)

कांकेर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक मनोज सिंह मंडावी का दिल का दौरा पड़ने के कारण रविवार को निधन हो गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंडावी (58) को दिल का दौरा पड़ने के बाद पड़ोसी धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उनका निधन हो गया। 

कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडावी शनिवार रात को जिले के चरामा इलाके में अपने पैतृक गांव नथिया नवागांव में थे। शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें चरामा में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडावी को धमतरी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया। तीन बार विधायक रहे और बस्तर क्षेत्र में पार्टी का अहम आदिवासी चेहरा रहे मंडावी 2000 से 2003 के बीच राज्य में अजीत जोगी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान गृह एवं कारागार मंत्री थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन बार के कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष, वरिष्ठ आदिवासी नेता, भानुप्रतापपुर विधायक श्री मनोज सिंह मंडावी जी के आकस्मिक निधन का समाचार हम सब के लिए बेहद दुखद है। ईश्वर उनके परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे. दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति:'

मनोज सिंह मांडवी का अंतिम संस्कार कांकेर के नथिया नवागांव में किया जाएगा।

(पीटीआई इनपुट)

Web Title: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel condoles sudden demise of Deputy Speaker Manoj Singh Mandavi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे