लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

By भाषा | Updated: October 27, 2018 02:27 IST

इस चरण के लिए 20 नवम्बर को मतदान होगा तथा मतगणना 11 दिसम्बर को होगी। अधिकरियों ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 हजार 296 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Open in App

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में 72 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरूआत भी हो गई है। नामांकन के पहले दिन कुल तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।

5 नवबंर तक वापस लिए जाएंगे नामांकन

उन्होंने बताया कि आज पहले दिन रायगढ़ विधानसभा सीट , धमतरी विधानसभा सीट और दुर्ग शहर विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये गये। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में द्वितीय चरण के लिए हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी दो नवम्बर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच तीन नवम्बर को होगी और पांच नवम्बर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।

इस चरण के लिए 20 नवम्बर को मतदान होगा तथा मतगणना 11 दिसम्बर को होगी। अधिकरियों ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 हजार 296 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

दो चरणों में होंगे मतदान

छत्तीसगढ में दो चरणों में मतदान कराये जाने की घोषणा की गई है। पहले चरण में 12 नवंबर को बस्तर क्षेत्र के सात जिलों तथा राजनांदगांव जिले की 18 विधानसभा सीटों के ​लिए मतदान होगा। वहीं 20 नवंबर को 72 विधानसभा सीटों के​ लिए मतदान होगा। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 78 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस ने प्रथम चरण के 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

प्रथम चरण में जहां मुख्यमंत्री रमन सिंह और दो मंत्री चुनाव मैदान में है। वहीं दूसरे चरण में रमन मंत्रिमंडल के नौ सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक और रायपुर कलेक्टर की नौकरी छोड़कर राजनीति में गए ओपी चौधरी की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

राज्य में भाजपा पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है। वहीं कांग्रेस लगातार सत्ता वापसी के प्रयास में है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 90 विधानसभा में से 49 सीटों पर तथा कांग्रेस को 39 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एक-एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय विधायक जीते थे।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां