लाइव न्यूज़ :

दक्षिण में भी राहुल ने मनवाया लोहा, स्टालिन ने पीएम उम्मीदवार के लिए नाम किया प्रस्तावित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2018 22:03 IST

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पस्त करने के लिए महागठबंधन ने कमर कस ली है।

Open in App

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पस्त करने के लिए महागठबंधन ने कमर कस ली है। हांलाकि इस महागठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा ये बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन जिस तरह से हाल ही में कांग्रेस को तीन राज्यों में जीत हासिल हुई उससे साफ है कि अब  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे। अब इस पर रविवार को डीएमके ने अपनी तरफ से हरी झंडी दिखा दी है।

रविवार को डीएमके के पूर्व प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण समारोह में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन  ने विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं के सामने  राहुल को लेकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि तमिलनाडु की मिट्टी से, मैं प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित करता हूं, उन्हें फासीवादी मोदी सरकार को हराने की क्षमता मिली है।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने काम से देश को 5 साल में 15 साल में पीछे कर दिया है। अगर इन्हें एक और मौका दे दिया तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा। पीएम मोदी एक राजा की तरह बर्ताव कर रहे हैं, यही वजह है कि हम सभी लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं।

उन्होंने कहा कि करुणानिधी जी की याद में भारत की सभी आवाजें एक साथ मिलने जा रही है और अगले चुनाव में बीजेपी को मात दे देगी। वहीं, इस समारोह नें राहुल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई, चुनाव आयोग जैसी संस्थानों को बर्बाद नहीं करने देंगे। हम सभी मिलकर बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हराएंगे।

टॅग्स :डीएमकेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया