नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला पर रसायन फेंका गया, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: December 8, 2019 05:51 AM2019-12-08T05:51:49+5:302019-12-08T05:51:49+5:30

हमले के कारण पीड़िता की दाहिनी आंख में सूजन आ गई और दृष्टि कमजोर हो गई जिसके लिए उसका उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Chemical thrown at woman at New Delhi railway station, hospitalized | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला पर रसायन फेंका गया, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला पर रसायन फेंका गया, अस्पताल में भर्ती

Highlightsनयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक 29 वर्षीय युवती के ऊपर उसके बॉयफ्रेंड द्वारा रासायनिक पदार्थ फेंके जाने से वह घायल हो गयी। एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार शनिवार को दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद विश्वास ने उस पर कोई रासायनिक पदार्थ फेंका और फरार हो गया।

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक 29 वर्षीय युवती के ऊपर उसके बॉयफ्रेंड द्वारा रासायनिक पदार्थ फेंके जाने से वह घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट के पास महिला पर एसिड से हमला किया गया जिसके बाद पुलिस ने महिला को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया।

तेलंगाना के आदिलाबाद की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बाल विवाह हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। अधिकारी के अनुसार वह अपने पति से अलग होने के बाद छह महीने पहले दिल्ली आई थी और तब से बेसहारा रह रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला किसी रुद्र विश्वास के संपर्क में आई थी और दोनों कुछ महीनों से साथ रह रहे थे। हालाँकि बाद में दोनों अलग हो गए थे और महिला नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रह रही थी।

एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार शनिवार को दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद विश्वास ने उस पर कोई रासायनिक पदार्थ फेंका और फरार हो गया। हमले के कारण पीड़िता की दाहिनी आंख में सूजन आ गई और दृष्टि कमजोर हो गई जिसके लिए उसका उपचार चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Web Title: Chemical thrown at woman at New Delhi railway station, hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे