चंद्रयान-3 के लैंडर का प्रमुख परीक्षण रहा सफल, जून में हो सकता है प्रक्षेपित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 19, 2023 10:11 PM2023-02-19T22:11:59+5:302023-02-19T22:11:59+5:30

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर के ईएमआई/ईएमसी परीक्षण के दौरान यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा है। इसने कहा कि प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। यह चंद्रयान-2 का अनुवर्ती अभियान है। 

Chandrayaan-3's major test of lander successful, may be launched in June | चंद्रयान-3 के लैंडर का प्रमुख परीक्षण रहा सफल, जून में हो सकता है प्रक्षेपित

चंद्रयान-3 के लैंडर का प्रमुख परीक्षण रहा सफल, जून में हो सकता है प्रक्षेपित

Highlightsयह परीक्षण 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच यू.आर. राव उपग्रह केंद्र में किया गयाभारती स्पेस एजेंसी ने कहा- यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा हैचंद्रयान-3 के जून में प्रक्षेपित होने की संभावना है

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि ‘चंद्रयान-3’ के ‘लैंडर’ का एक प्रमुख परीक्षण ‘इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक इंटरफेरेंस/इलेक्ट्रो-मैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी’ (ईएमआई/ईएमसी) सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। यह परीक्षण 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच यू.आर. राव उपग्रह केंद्र में किया गया। 

इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष वातावरण में उपग्रह उप-प्रणालियों की कार्यक्षमता और अपेक्षित विद्युत चुम्बकीय स्तरों के साथ उनकी अनुकूलता सुनिश्चित करने के वास्ते उपग्रह अभियान के लिए ईएमआई/ईएमसी परीक्षण किया जाता है। 

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर के ईएमआई/ईएमसी परीक्षण के दौरान यह सभी आवश्यक संचालन मानकों पर खरा उतरा है। इसने कहा कि प्रणालियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। यह चंद्रयान-2 का अनुवर्ती अभियान है। 

वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 के जरिये चंद्रमा की सतह पर रोवर उतारने का भारत का पहला प्रयास उस समय विफल हो गया था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चंद्रयान-3 के जून में प्रक्षेपित होने की संभावना है। 

(कॉपी एजेंसी)

Web Title: Chandrayaan-3's major test of lander successful, may be launched in June

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे