Chandrayaan-3 Mission: लैंडर से 100 दूर हुआ रोवर, लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी कर रहे काम, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 2, 2023 02:28 PM2023-09-02T14:28:58+5:302023-09-02T14:30:03+5:30

Chandrayaan-3 Mission: चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा।

Chandrayaan-3 Mission Pragyan 100 over Moon Pragan Rover traversed over 100 meters and continuing see video | Chandrayaan-3 Mission: लैंडर से 100 दूर हुआ रोवर, लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी कर रहे काम, देखें वीडियो

photo-isro

Highlightsसोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी काम कर रहे हैं।टीम अब वैज्ञानिक साजो-सामान के साथ ढेर सारा काम कर रही है।आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।

Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा।

सोमनाथ ने कहा कि लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ अब भी काम कर रहे हैं और ‘‘हमारी टीम अब वैज्ञानिक साजो-सामान के साथ ढेर सारा काम कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि लैंडर से रोवर कम से कम 100 मीटर दूर हो गया है और हम आने वाले एक या दो दिन में इन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं।

क्योंकि वहां (चांद पर) रात होने वाली वाली है।’’ इसरो प्रमुख ने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण होने के बाद मिशन नियंत्रण केन्द्र से अपने संबोधन में यह जानकारी दी। 

Web Title: Chandrayaan-3 Mission Pragyan 100 over Moon Pragan Rover traversed over 100 meters and continuing see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे