लाइव न्यूज़ :

जब अंतरिक्ष में गूंजा 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा', ISRO की सफलता की कहानी बयां करते हैं ये मिशन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 7, 2019 11:06 IST

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों में निराशा झलकी लेकिन इतिहास में इसरो ने अनेक उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया है। पढ़िए सफलता की ऐसी ही कुछ दास्तां...

Open in App
ठळक मुद्दे‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया।इसरो के वैज्ञानिकों में निराशा झलकी लेकिन इतिहास में इसरो ने अनेक उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया है।

‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। इस गड़बड़ी से इसरो के वैज्ञानिकों में निराशा झलकी लेकिन इतिहास में इसरो ने अनेक उपलब्धियों से देश का मान बढ़ाया है। पढ़िए सफलता की ऐसी ही कुछ दास्तां...

- भारत का पहला सैटेलाइट माना जाता है आर्यभट्ट उपग्रह। इसे 1975 में सोवियत रूस की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह इसरो की शुरुआती सफलताओं का अहम हिस्सा रहा है।

- 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बने। जब अंतरिक्ष स्टेशन से राकेश शर्मा ने इंदिरा गांधी को फोन किया तो भारतीय प्रधानमंत्री ने पूछा कि वहां से हमारा हिंदुस्तान कैसा नजर आता है। इसके जवाब में शर्मा ने कहा, 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा'।

- इसरो के नाम एक बार में सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसरो ने अपने पीएसएलवी रॉकेट की मदद से दुनिया के अलग-अलग देशों के 104 सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजे थे।

- इसरो ने साल 2008 में मिशन चंद्रयान लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत चांद के चारों ओर चक्कर लगाने वाला एक ऑर्बिटर सफलतापूर्वक भेजा गया था। इस मिशन की मदद से चांद पर पानी और बर्फ के भंडार होने की बात सामने आई थी।

- मिशन मंगलयान के जरिए भारत ने दुनिया भर में धाक जमाई। इसरो ने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह तक अपना ऑर्बिटर सफलतापूर्वक पहुंचा दिया।

गगनयान पर टिकी इसरो की निगाहेंः-

इसरो ने गगनयान मिशन पर फोकस जमा दिया है। इसका पहला चरण भी पूरा कर लिया गया है। मिशन गगनयान का मकसद 2022 तक इसरो एक भारतीय चालक दल के साथ अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा। इसरो के चेयरमैन के.सिवन ने कहा कि इसरो दी गई समय सीमा में मिशन को पूरा करने में सक्षम है। यह परियोजना 10 हजार करोड़ रुपये की है। यह भारत का पहला मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos