लाइव न्यूज़ :

9 से 16 जुलाई के बीच प्रक्षेपित किया जाएगा चंद्रयान-2, चांद पर लहराएगा भारत का झंडा

By स्वाति सिंह | Updated: May 22, 2019 07:52 IST

इजराइल के प्रयास की विफलता के बाद इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन को जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। इसरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत के चंद्र मिशन का प्रक्षेपण अप्रैल में ही होना थाभारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-दो अगले महीने प्रक्षेपित होने वाला है और वह नासा के लेजर उपकरणों को अपने साथ चंद्रमा तक लेकर जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ के सिवान ने बताया कि चंद्रयान-2 को जुलाई 9 से 16 के बीच में लॉन्च किया जाएगा। डॉ सिवान ने कहा 'भारत जुलाई में एक ऐतिहासिक मिशन बनने जा रहा है। चंद्रयान-2 9 से 16 जुलाई के बीच लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-2 इसरो द्वारा किया गया सबसे चुनौतीपूर्ण मिशन है।'

बीते दिनों खबर थी कि चांद पर उतरने के इजराइल के प्रयास की विफलता के बाद इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन को जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। इसरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

बता दें कि भारत के चंद्र मिशन का प्रक्षेपण अप्रैल में ही होना था लेकिन शुरुआत में इजराइल के 'बेरेशीत प्रक्षेपण यान' के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसे टाल दिया गया। यह निजी प्रयास वाला पहला महत्वाकांक्षी मिशन था। अधिकारी ने बताया, 'चांद पर उतरना बहुत ही जटिल मिशन है।' उन्होंने कहा कि अब प्रक्षेपण के लिए उपलब्ध अगली तिथियां मध्य जुलाई में 10 दिन के लिए हैं। 

अमेरिकी इसरो ने कहा था कि जुलाई में भेजे जाने वाले भारत के दूसरे चंद्र अभियान में 13 पेलोअंतरिक्ष एजेंसी नासा का भी एक उपकरण होगा। इसरो ने चंद्र मिशन के बारे में ताजा जानकारी देते हुए, 13 भारतीय पेलोड (ओर्बिटर पर आठ, लैंडर पर तीन और रोवर पर दो पेलोड तथा नासा का एक पैसिव एक्सपेरीमेंट (उपरकण) होगा'

हालांकि, इसरो ने नासा के इस उपकरण के उद्देश्य को स्पष्ट नहीं किया है। इस अंतरिक्ष यान का वजन 3.8 टन है। यान में तीन मोड्यूल (विशिष्ट हिस्से) ऑर्बिटर , लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है