चंडीगढ़ नगर निगमः भाजपा ने कांग्रेस को दी मात, राजबाला मलिक ने गुरबख्श रावत को हराया

By भाषा | Published: January 10, 2020 04:06 PM2020-01-10T16:06:27+5:302020-01-10T16:06:27+5:30

अधिकारियों ने बताया कि मलिक को 22 जबकि रावत को पांच मत मिले। भारतीय जनता पार्टी को 20 पार्षदों के साथ 27 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत हासिल है जबकि कांग्रेस के महज पांच पार्षद हैं।

Chandigarh Municipal Corporation: BJP defeated Congress, Rajbala Malik defeated Gurbaksh Rawat | चंडीगढ़ नगर निगमः भाजपा ने कांग्रेस को दी मात, राजबाला मलिक ने गुरबख्श रावत को हराया

मलिक 2012 में भी महापौर चुनीं गईं थीं।

Highlightsस्थानीय सांसद किरण खेर सदन की पदेन सदस्य हैं। भाजपा की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का भी एक पार्षद है।

भाजपा की राजबाला मलिक यहां चंडीगढ़ नगर निगम की नयी महापौर के तौर पर शुक्रवार को निर्वाचित हुईं। पेशे से अधिवक्ता मलिक ने कांग्रेस प्रत्याशी गुरबख्श रावत को हराया।

अधिकारियों ने बताया कि मलिक को 22 जबकि रावत को पांच मत मिले। भारतीय जनता पार्टी को 20 पार्षदों के साथ 27 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत हासिल है जबकि कांग्रेस के महज पांच पार्षद हैं। भाजपा की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का भी एक पार्षद है और स्थानीय सांसद किरण खेर सदन की पदेन सदस्य हैं।

महापौर के तौर पर निर्वाचित होने के लिए एक प्रत्याशी को नगर निगम पार्षदों के 14 मतों की जरूरत होती है। मलिक 2012 में भी महापौर चुनीं गईं थीं। इस बीच, वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के लिए मतदान जारी हैं। 

Web Title: Chandigarh Municipal Corporation: BJP defeated Congress, Rajbala Malik defeated Gurbaksh Rawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे