कांग्रेस और आप मिलकर लड़ेंगे चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, इंडिया गठबंधन ने की घोषणा

By आकाश चौरसिया | Published: January 15, 2024 03:33 PM2024-01-15T15:33:31+5:302024-01-15T15:46:07+5:30

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने बताया कि दोनों पार्टी इस चुनाव में एक साथ होकर चुनाव लड़ेंगी।

Chandigarh Mayor Election Congress and AAP fight together in India alliance announce | कांग्रेस और आप मिलकर लड़ेंगे चंडीगढ़ मेयर का चुनाव, इंडिया गठबंधन ने की घोषणा

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)

Highlightsचंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने ऐलान कियाकांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने बताया दोनों पार्टी मिलकर लडे़ंगी चुनाव

चंडीगढ़: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है आने वाले चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में दोनों ही एक साथ लड़ेंगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने दी है।  

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव इस साल होंगे, इससे पहले चंडीगढ़ में निगम चुनाव होने हैं। वहीं, पिछले दिनों ही दोनों पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत से यह निष्कर्ष निकला है। इसमें तय हुआ है कि आप यानी आम आदमी पार्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, कांग्रेस डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए अपने कैंडिडेट को यहां से टिकट देगी। इसके तहत इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगा। यह बात कांग्रेस नेता ने कही है

चंडीगढ़ से पूर्व सांसद ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह गठबंधन हुआ है। अभी तक कई पार्टियों के बीच बैठकें हो चुकी है और इसके नतीजे अपने अंजाम तक पहुंच रहे हैं।

वहीं, चंडीगढ़ निगम की बात की जाए तो वहां पर कुल 35 पार्षद मेयर अपने मत देंगे। अभी यानी वर्तमान परिदृश्य के मुताबिक, भाजपा के 14 पार्षद और एक सांसद, जबकि आम आदमी पार्टी के 13 और 7 कांग्रेस के पार्षद हैं। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल का भी एक पार्षद है।

नगर निगम के लिए किसी भी पार्टी को कुल 18 पूर्ण बहुमत के लिए मत चाहिए होते हैं। इस तरह से देखा जाए तो भाजपा गठबंधन को मिलाते हुए देखा जाए तो उनके पास अभी कुल 15 सीटे हैं, जबकि कांग्रेस और आप मिलकर कुल 20 सीटें हासिल किए हुए हैं।  

Web Title: Chandigarh Mayor Election Congress and AAP fight together in India alliance announce

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे