Champawat By-Election: सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने निर्मला को उतारा, सपा ने भट्ट को दिया टिकट, 31 मई को मतदान, जानें

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 7, 2022 06:44 PM2022-05-07T18:44:53+5:302022-05-07T18:46:07+5:30

Champawat By-Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने चंपावत उपचुनाव के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

Champawat By-Election bjp CM Pushkar Singh Dhami Congress Nirmala Gahtori sp manoj kumar bhatt vote May 31  | Champawat By-Election: सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने निर्मला को उतारा, सपा ने भट्ट को दिया टिकट, 31 मई को मतदान, जानें

मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए विधायक कैलाश गहतोडी ने 21 अप्रैल को चंपावत सीट से त्यागपत्र दे दिया था। 

Highlightsभाजपा महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया।सीएम धामी ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।शपथ ग्रहण करने के छह माह के भीतर उपचुनाव लड़कर विधानसभा का सदस्य बनना है।

Champawat By-Election: उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उप चुनाव में रोचक मुकाबले देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेल दिया है। गहतोड़ी इस विशेष निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा टिकट देने वाली पहली महिला हैं।

31 मई को होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। चंपावत में भट्ट का मुकाबला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से होगा। पहले सिर्फ दो महिलाओं ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी और दोनों भाजपा से थीं।

बीना महाराणा ने 2007 में बीजेपी से चुनाव लड़ी और जीता और बाद में भुवन चंद्र खंडूरी कैबिनेट में महिला अधिकारिता और बाल विकास मंत्री बनीं। 2012 में तत्कालीन पार्टी जिलाध्यक्ष हेमा जोशी ने भाजपा से उक्त सीट के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन हार गईं।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से उपचुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उत्तराखंड में विधानसभा उपचुनाव के लिए पुष्कर सिंह धामी को मंजूरी दी।

चुनाव 31 मई को होना है और मतगणना 3 जून को होगी। उत्तराखंड के सीएम राज्य में हाल के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से अपनी खटीमा सीट हार गए। हार के बावजूद धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया। 

सपा के राष्ट्रीय सचिव और मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड विधानसभा उप चुनाव में चंपावत विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार भट्ट उर्फ ललित मोहन भट्ट को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। चौधरी ने बताया कि वह 10 मई को पर्चा दाखिल करेंगे।

Web Title: Champawat By-Election bjp CM Pushkar Singh Dhami Congress Nirmala Gahtori sp manoj kumar bhatt vote May 31 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे