लाइव न्यूज़ :

डटकर मुकाबला किया जाए तो अवसर में बदल जाती हैं चुनौतियां: केंद्रीय मंत्री निशंक

By भाषा | Updated: February 8, 2020 17:10 IST

पोखरियाल यहां एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपोखरियाल ने कहा कि युवा भारत बदलाव लाने की ताकत रखता है। उन्होंने रेटिंग एजेंसियों द्वारा देश के शैक्षणिक संस्थानों को शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में स्थान दिए जाने पर भी खुशी जताई।

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शनिवार को कहा कि अगर चुनौतियों का सामना पूरी ताकत के साथ किया जाए तो वही चुनौतियां अवसर में बदल जाती हैं। पोखरियाल यहां एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों के सामाने कई तरह की चुनौतियां होंगी। उन्हें एक योद्धा की तरह आगे बढ़ना चाहिए। सभी तरह की चुनौतियां होंगी लेकिन जब चुनौतियों का सामना पूरी ताकत के साथ किया जाए तो वे अवसर में बदल जाती हैं।’’ उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन सपनों को पूरा करने के लिए पूरे लगन से मेहनत करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कई लोग सपने तो देखते हैं लेकिन उनको अमली जामा पहनाने की हिम्मत नहीं कर पाते। जो लोग सपने देखते हैं, उनके बारे में सोचते हैं, उन्हें मूर्त रूप देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो उन्हें इच्छित परिणाम भी मिलता है। ऐसे लोगों को इस दुनिया में कोई भी शक्ति निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती है। धैर्य और दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।’’ पोखरियाल ने कहा कि युवा भारत बदलाव लाने की ताकत रखता है।

युवाओं में जो ऊर्जा, आग व जिज्ञासा है उससे बदलाव लाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन दशक से अधिक समय के बाद देश में लाई जा रही नई शिक्षा नीति ज्ञान और अनुसंधान की नींव रखेगी। उन्होंने रेटिंग एजेंसियों द्वारा देश के शैक्षणिक संस्थानों को शीर्ष अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में स्थान दिए जाने पर भी खुशी जताई।

राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि दीक्षांत समारोह एक ऐसा क्षण है जो स्नातक छात्रों को प्रेरित करता है कि वे अर्जित कौशल का उपयोग समाज व देश के विकास के लिए करें। भाषा पृथ्वी अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :रमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्यों खाली पड़े हैं शिक्षकों के दस लाख पद ?

भारतपीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल, रमेश पोखरियाल निशंक और संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफा

पाठशालाजेईई परीक्षा की तारीखों का शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, तीसरे चरण की परीक्षाएं 20 से 25 जुलाई और चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होंगी

भारतJEE Main-NEET 2021: अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस, जानें कब होंगे नीट एक्जाम

भारतसंकट काल के लिए एक क्रांतिकारी कदम की जरूरत, आलोक मेहता का ब्लॉग

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है