लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2019 06:09 IST

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया है। सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई क्षतिपूर्ति में तीन प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगाइससे 48.41 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा तोहफा दिया है। सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई क्षतिपूर्ति में तीन प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। ये मंजूरी 1 जनवरी 2019 से मान्य होगी।

खास बात ये है कि इसके जरिए करीब 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में  हुए बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 12 प्रतिशत हो जायेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। इससे 48.41 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

इस समय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नौ प्रतिशत है। केंद्र सरकार को महंगाई भत्ता बढ़ने से 48.41 लाख कर्मचारियों और 62.03 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

ये सौगात सरकार की तरफ से पहली बार नहीं दी गई है। इससे पहले 29 अगस्त 2018 को आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को सौगात देते हुए महंगाई भत्‍ता दो फीसदी बढ़ा दिया था। इस समय 7 फीसदी मंहगाई भत्ता मिलता था जो बढ़ने पर 9 फीसदी हो गया था।

टॅग्स :सातवां वेतन आयोगनरेंद्र मोदीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव