लाइव न्यूज़ :

जोरहाट-माजुली पुल का निर्माण चार साल पूरा करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं केन्द्र-असम : सोनोवाल

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:45 IST

Open in App

माजुली (असम), 10 सितंबर केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि माजुली और जोरहाट को जोड़ने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल निर्माण का काम चार साल में पूरा करने के लिए केन्द्र और असम सरकार प्रतिबद्ध हैं, और साथ मिलकर इसपर काम कर रहे हैं।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब महज दो दिन पहले ही माजुली जा रही एक नौका जोरहाट जिले में निमती घाट के पास स्टीमर से टकरा कर नदी में डूब गयी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग लापता हो गए।

सोनोवाल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम सभी चाहते हैं कि ब्रह्मपुत्र पर पुल बने और केन्द्र तथा असम सरकारें इस दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि अत्याधुनिक तकनीक की मदद से उसका निर्माण किया जा सका।’’

जहाजरानी, बंदरगाह और आयुष मंत्री ने कहा कि वह उन लोगों के विचारों का स्वागत करते हैं जिनका मानना है कि जोरहाट-माजुली पुल बनने से इस नाव दुर्घटना से बचा जा सकता था।

इस पुल का शिलान्यास 2016 में हुआ और इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका भूमि पूजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो