CBSE 12th Results 2018: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे कल होंगे घोषित, यहां जानें क्या है सही समय

By धीरज पाल | Published: May 25, 2018 08:23 PM2018-05-25T20:23:33+5:302018-05-25T20:23:33+5:30

CBSE 12th XII Result 2018: सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के रिजल्ट (12th XII Result 2018 CBSE Board) कल जारी किए जाएंगे। ताजा खबरों के मुताबिक सुबह 10बजे जारी किए जा सकते हैं। Cbse.nic.in बोर्ड की वेबसाइट है, यहां से रिजल्ट आसानी से देखा जा सकता है।  

Cbse.nic.in CBSE 12th Results 2018: CBSE XII Result, CBSE Class 12th Results 2018 tomorrow | CBSE 12th Results 2018: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे कल होंगे घोषित, यहां जानें क्या है सही समय

CBSE 12th Results 2018 | CBSE Board Results 2018 | CBSE XII Results 2018

नई दिल्ली, 25 मई:  इस साल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड क्लास 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result 2018) का इंतजार कर रहे छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर नजर बनाए रखें। क्योंकि कल सुबह 10 बजे सीबीएसई बोर्ड 12वीं के (CBSE Class 12th XII Results 2018) नतीजे बोर्ड वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी कर सकता है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से आज कक्षा 12वीं के नतीजे जारी होने की तारीख का ऐलान किया था। ऐसे में कल यानी 26 मई को लगभग 11 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हुआ था। हालांकि 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई। वहीं, सीबीएसई बोर्ड नें 10वीं के रिजल्ट की तारीख तय नहीं किया है।  

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई जो 13 अप्रैल 2018 तक चलीं। हालांकि कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स के पेपर 25 अप्रैल को दोबाराआयोजित की गई। 

 इन तरीकों से चेक करें सीबीएसई क्लास 10वीं के रिजल्ट (CBSE Board Results 2018)

1. ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे देखें नतीजे
- ऑफिशिलय वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
- उसके बाद 12वीं के छात्र (Class 12 Exam Results CBSE Board) लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां भरें। 
- होम स्क्रीन पर रिजल्ट (CBSE Results 2018 / 12th XII Result 2018) डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

2. सीबीएसई के छात्र अन्य वेबसाइट  examresults.net; results.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

3. गूगल  से देखें नतीजे- 
छात्र google.com वेबसाइट को लॉगइन करें।  इसके बाद CBSE 10 and 12 Results 2018 कीवर्ड सर्च करें। एक नई विंडो ओपेन होगी, वहां रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट उपलब्ध होगा। 

सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के हुए पेपर लीक- 

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के पेपर लीक का मामला सामने आया था। 10वीं के मैथ का और कक्षा 12वीं की इकोनॉमिक्स के पेपर लीक हुआ है। हालांकि 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई। 

सीबीएसई बोर्ड के बारे में  

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education या CBSE) भारत की स्कूली शिक्षा का एक प्रमुख बोर्ड है। भारत के अन्दर और बाहर के बहुत से निजी विद्यालय इससे सम्बद्ध हैं। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं - शिक्षा संस्थानों को अधिक प्रभावशाली ढंग से लाभ पहुंचाना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी होना जिनके माता-पिता केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी हैं और निरंतर स्थानान्तरणीय पदों पर कार्यरत हों। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी हो सकता है। इसमें कुल 897 केन्द्रीय विद्यालय, 1761 सरकारी विद्यालय,  5827 स्वतंत्र विद्यालय, 480 जवाहर नवोदय विद्यालय और 14 केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय सम्मिलित हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड आफ हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट एजुकेशन पहला बोर्ड था जिसकी स्थापना 1921 में हुई थी।

English summary :
Cbse.nic.in 12th Result 2018 CBSE Board: Central Board of Secondary Education (CBSE) is expected to announce the Class 12th Result 2018 tomorrow or 26th May. CBSE Board will be announcing the CBSE Board 12th Result 2018 on board official websites cbseresults.nic.in, cbse.nic.in. Students can check their CBSE board results 2018 on the official website cbseresults.nic.in and then plan for their future higher studies.


Web Title: Cbse.nic.in CBSE 12th Results 2018: CBSE XII Result, CBSE Class 12th Results 2018 tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे