दीप सिद्धू के बारे में जानकारी देने पर नकद ईनाम की घोषणा

By भाषा | Published: February 3, 2021 11:37 AM2021-02-03T11:37:49+5:302021-02-03T11:37:49+5:30

Cash prize announced on giving information about Deep Sidhu | दीप सिद्धू के बारे में जानकारी देने पर नकद ईनाम की घोषणा

दीप सिद्धू के बारे में जानकारी देने पर नकद ईनाम की घोषणा

नयी दिल्ली, तीन फरवरी पुलिस ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभिनेता दीप सिद्धू तथा तीन अन्य की गिरफ्तारी में मददगार हो सकने वाली जानकारी देने पर एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और दो अन्य पर भी 50,000 रुपए नकद ईनाम की घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के पक्ष में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं।

इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cash prize announced on giving information about Deep Sidhu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे