यूनीटेक के प्रोमोटर्स के साथ सांठगांठ में शामिल 32 पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज : पुलिस

By भाषा | Published: October 13, 2021 01:16 AM2021-10-13T01:16:13+5:302021-10-13T01:16:13+5:30

Case registered against 32 police officers involved in collusion with Unitech promoters: Police | यूनीटेक के प्रोमोटर्स के साथ सांठगांठ में शामिल 32 पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज : पुलिस

यूनीटेक के प्रोमोटर्स के साथ सांठगांठ में शामिल 32 पुलिस अधिकारियों पर मामला दर्ज : पुलिस

नयी दिल्ली, 12 अक्ट्रबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल संख्या सात के 32 अधिकारियों के यूनीटेक के जेल में बंद पूर्व प्रोमोटर अजय चंद्रा और संजय चंद्रा के साथ सांठगांठ में शामिल पाए जाने के बाद मंगलवार को एक मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और जांच शुरू की गयी है।

बिस्वाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान तिहाड़ जेल संख्या सात के 32 अधिकारियों की इस मामले में अजय चंद्रा और संजय चंद्रा के साथ मिलीभगत पायी गयी। महानिदेशक (तिहाड़ जेल) और गृह मंत्रालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case registered against 32 police officers involved in collusion with Unitech promoters: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे