लाइव न्यूज़ :

सांभर में पक्षियों की मौत का मामला: राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुलाई बैठक, पक्षियों की मौत के कारण और बचाव की समीक्षा

By धीरेंद्र जैन | Updated: November 22, 2019 05:50 IST

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है। रोग के कारण और निवारण ढूंढने की आवश्यकता है। 

Open in App

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में बुलाई एक महत्वपूर्ण तात्कालिक बैठक में सांभर में हुई पक्षियों की मौत और बचाव के उपायों के बारे में मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता और वन व पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर मामले की समीक्षा की।

राज्यपाल ने कहा कि पक्षियों की मौत का मामला गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पक्षियों की मौत के कारण और रोग निवारण के उपाय ढूंढने आवश्यक हैं। रोग के फैलाव को रोकने और रोग से बचाव के लिए पुख्ता प्रबन्ध किये जाने आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी पर तत्काल नियंत्रण किया जाना भी बेहद जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान में विश्व के अनेक दूर-दराज के स्थानों से प्रवास करके यहां पक्षी आते हैं। प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा हमारे राज्य की जिम्मेदारी है। राज्यपाल ने पक्षियों के इस रोग पर नियंत्रण करने और बचाव के लिए किये गये राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय व देश की अन्य प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों के समन्वित व सामूहिक प्रयास की प्रंशसा की।  

राज्यपाल को मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने बताया कि ऐसी घटना राज्य में पहली बार हुई है। घटना की जानकारी होते ही राज्य के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय और आईबीआरआई, बरेली की पशु-पक्षी रोग जांच प्रयोगशाला के विशेशज्ञों के दलों को तुरन्त बुला लिया गया था। राजुवास के कुलपति डॉ. विष्णु शर्मा द्वारा डॉ. अनिल कटारिया की अध्यक्षता में गठित दल ने रोग की पहचान कराने में मदद की। मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने बताया कि अब तक मृत पक्षियों की संख्या 17981 है। लगातार समन्वित प्रयासों से इस बीमारी पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया गया है। राज्य वैटलैण्ड ऑथोरिटी का गठन करने का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया जा रहा है। सांभर झील के प्रबंधन के लिए सांभर मैनेजमेंट प्लान की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।

बैठक में वन विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजिज की रिपोर्ट में उल्लेख है कि यह रोग बर्ड फ्लू नहीं है। पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के लैब के वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के अनुसार संभवतया यह एवियन बोटुलिज्म रोग प्रतीत हो रहा है। आईबीआरआई, बेरली की लैब से भी पक्षियों के रोग की जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट शीघ्र ही प्राप्त हो जायेगी। घटना स्थल पर एम्बुलेन्स की तुरन्त व्यवस्था कर दी गई थी। प्रमुख सचिव ने बताया कि जयपुर, नागौर और अजमेर क्षेत्र के जिला कलक्टर को विडीयो कान्फ्रेस के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। बीमार पक्षी इलाज के बाद शीघ्रता से स्वस्थ हो रहे हैं।

टॅग्स :राजस्थानकलराज मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील