बिहार के कटिहार और झारखंड के साहेबगंज के बीच गंगा में डूबा मालवाहक जहाज, कई हुए लापता, खोजबीन जारी

By एस पी सिन्हा | Published: March 25, 2022 07:48 PM2022-03-25T19:48:26+5:302022-03-25T19:51:03+5:30

बिहार में कटिहार जिले के मनिहारी में पानी का मालवाहक जहाज अनियंत्रित होकर बीच गंगा में पलट गया, जिससे जहाज पर लदे करीब एक दर्जन ट्रक गंगा में समा गये। डूबने वाले सभी ट्रकों पर चालक और खलासी भी सवार थे।

Cargo ship sunk in the Ganges between Bihar's Katihar and Jharkhand's Sahebganj, many missing, search continues | बिहार के कटिहार और झारखंड के साहेबगंज के बीच गंगा में डूबा मालवाहक जहाज, कई हुए लापता, खोजबीन जारी

बिहार के कटिहार और झारखंड के साहेबगंज के बीच गंगा में डूबा मालवाहक जहाज, कई हुए लापता, खोजबीन जारी

Highlightsडूबने वाले सभी 18 ट्रकों पर चालक और खलासी भी सवार थेडूबे हुए लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ के दस्ते को लगाया गया हैजहाज पर गिट्टी से लदे सभी 18 ट्रक ओवरलोडेड थे

पटना: बिहार में कटिहार जिले के मनिहारी में एक भयानक हादसा हुआ है। यहां एक पानी का मालवाहक जहाज अनियंत्रित होकर बीच गंगा में पलट गया, जिससे जहाज पर लदे करीब एक दर्जन ट्रक गंगा में समा गये। डूबने वाले सभी ट्रकों पर चालक और खलासी भी सवार थे।

जानकारी के मुताबिक हादसे की वजह से कई लोग गंगा में डूब गये हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल राहत और खोजबीन में जुट गया गया है। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ के दस्ते को लगाया गया है।

सूत्रों की मानें तो इस जहाज में गिट्टी से लदे 18 ट्रक सवार थे। कहा जा रहा है कि सभी ट्रक ओवरलोडेड थे। बताया जाता है कि झारखंड के साहेबगंज से निकले इस जहाज को दोपहर 12 बजे के करीब मनिहारी घाट पहुंचना था। लेकिन मनिहारी पहुंचने से ठीक पहले यह जहाज गंगा में समा गया।

बता दें झारखंड के साहिबगंज के बिहार के कटिहार की तरफ मालवाहक जहाजों से स्टोन चिप्स (गिट्टी) भेजा जाता है लेकिन साहिबगंज और मनिहारी के बीच यह मालवाहक जहाज गुरुवार की देर रात अनियंत्रित हो गया। इस घटना में आधा दर्जन लोग लापता है जबकि तीन लोग तैरकर बाहर निकले हैं, जिनका इलाज मनिहारी अस्पताल में कराया जा रहा है।

वहीं जहाज गंगा में डूबने के बाद फिर वापस हो गया। घटना झारखंड के साहिबगंज जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र का घटना बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रोजाना ऐसे ही ट्रकों को सवार करके जहाजों से इनका आवागमन होता है।

जहाज हादसे में ट्रकों के नदी में डूबने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना के बाद साहेबगंज और कटिहार प्रशासन फौरन हरकत में आया और उसने फौरन एनडीआरएफ से मदद मांगी। जिसके बाद देवघर से एनडीआरएफ दस्ते को बुलाकर खोजबीन में लगाया गया है।

इस हादसे में न जाने कितने लोग गंगा में समा चुके हैं। सभी की तलाश जारी है। जहाज पर सवार मोहम्मद अंसार की मानें तो वो जहाज के रिम वाली छोर पर बैठा था। जहाज अचानक से पानी की तरफ झुकने लगे। इसके बाद एक-एक कर ट्रक नदी में गिरते चले गये।

अंसार किसी तरह अपनी जान बचा पाया। घटना के वक़्त चारों तरफ चीख-पुकार मची थी। कई लोगों के साथ मोहम्मद अंसार भी तैरकर रस्सी के सहारे पानी से बाहर निकला। प्रशासन अब भी मौक पर है और घटना में लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। 

Web Title: Cargo ship sunk in the Ganges between Bihar's Katihar and Jharkhand's Sahebganj, many missing, search continues

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे