'लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती,' साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग पर बोले सीएम केजरीवाल

By रुस्तम राणा | Published: April 21, 2023 12:31 PM2023-04-21T12:31:51+5:302023-04-21T12:33:34+5:30

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, अगर वह नहीं संभाल सकते हैं, तो उस व्यक्ति को इस्तीफा दे देना चाहिए।

'Can't be left to Ram Bharose' Arvind Kejriwal's sharp reaction to Saket court firing | 'लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती,' साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग पर बोले सीएम केजरीवाल

'लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती,' साकेत कोर्ट में हुई फायरिंग पर बोले सीएम केजरीवाल

Highlightsकेजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई हैउन्होंने कहा- अगर वह नहीं संभाल सकते हैं, तो उस व्यक्ति को इस्तीफा दे देना चाहिएपुलिस के मुताबिक, साकेत कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति ने महिला और उसके वकील को गोली मार दी

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह एक महिला और उसके वकील को गोली मारने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, अगर वह नहीं संभाल सकते हैं, तो उस व्यक्ति को इस्तीफा दे देना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला अपने वकील के साथ थी जब एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई। डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया, "गोलीबारी की घटना में दो लोगों, एक महिला और एक वकील को गोली लगी है।"

इस बीच, विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हमलावर एक निलंबित वकील था, जिसका महिला से विवाद था और इसलिए उसने उस पर गोली चला दी। अधिकारी ने कहा कि उसने वकील की वर्दी पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला के पेट से खून बह रहा है और वह दर्द से कराह रही है। दोनों को एम्स ले जाया गया और उनकी हालत 'स्थिर' बताई जा रही है।

 

Web Title: 'Can't be left to Ram Bharose' Arvind Kejriwal's sharp reaction to Saket court firing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे