लाइव न्यूज़ :

निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि जेजी अस्पताल में 21 मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई: दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि जयपुर गोल्डन (जीजे) अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित 21 मरीजों की मौत के मामले में जांच कर रही एक विशेषज्ञ समिति यह सुनिश्चित नहीं कर सकी कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई।

दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय को सौंपी गयी अपनी रिपोर्ट में विशेषज्ञ समिति के निष्कर्षों का हवाला दिया और कहा, ‘‘संक्रमण से हुए रोग के मद्देनजर इन मामलों में ऑक्सीजन की कमी को मौत का कारण बताये जाने के संबंध में समिति का मानना है कि यह निश्चित तौर पर नहीं कहा सकता कि मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी है।’’

समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘उक्त मरीज एक या एक से अधिक गंभीर बीमारियां जैसे कि हृदय, मधुमेह, हाइपोथायरोडिज्म, हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। इन सभी मरीजों को एक प्रकार की ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही थी या अस्पताल में इलाज के दौरन वेंटिलेटर पर थे।’’

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ के आदेश का अनुपालन करते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों और नर्सिंग होम को ऑक्सीजन की कमी से मारे गये मरीजों की विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया था।

दिल्ली सरकार ने ऐसे मरीजों की उपचार प्रक्रिया को जांचने और ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत हुई है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए एमएएमसी और एलएनएच में प्रोफेसर (मेडिसिन) नरेश कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया था।

दिल्ली सरकार ने बताया कि समिति ने पाया कि सिर्फ जयपुर गोल्डन अस्पताल ने दावा किया था कि उक्त मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई।

दिल्ली सरकार ने बताया कि डीजीएचएस के मेल के जवाब में अस्पताल ने ऐसे 21 मरीजों से संबंधित सूचना भेजी। अस्पताल में इन मरीजों की मौत 23 और 24 अप्रैल को हुई थी।

रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद समिति ने पाया कि सभी मरीज कोविड-19 से संक्रमित थे और इन सभी की मौत घटना के सात घंटे के दौरान हुई और जिस दौरान इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया या 23 अप्रैल की शाम से पहले ही उनकी स्थिति बेहद नाजुक थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान