दिल्ली: 'देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं', अपने घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले के बाद बोले केजरीवाल

By विशाल कुमार | Published: March 31, 2022 01:40 PM2022-03-31T13:40:58+5:302022-03-31T13:42:19+5:30

भाजपा की युवा ईकाई ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान बुधवार को उनके आवास के बाहर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

can-die-for-my-country-says-arvind-kejriwal-after-violence-at-home-during-bjp-protest | दिल्ली: 'देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं', अपने घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले के बाद बोले केजरीवाल

दिल्ली: 'देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं', अपने घर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हमले के बाद बोले केजरीवाल

Highlightsबुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ और हिंसा की थी।आम आदमी पार्टी ने कल कहा था कि भाजपा केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है।दिल्ली पुलिस ने तोड़फोड़ के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ और हिंसा किए जाने के एक दिन बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह देश के लिए अपनी जान दे सकते हैं।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने कल कहा था कि भाजपा केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह उन्हें चुनाव में हराने में असमर्थ है। 

भाजपा की युवा ईकाई ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान बुधवार को उनके आवास के बाहर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।

मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल नहीं, बल्कि देश महत्वपूर्ण है। मैं देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकता हूं। ऐसे उपद्रव से भारत की प्रगति नहीं हेागी। अगर केंद्र की सत्ता में बैठी देश की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे उपद्रव पर उतारू होती है तो इससे लोगों के बीच खराब संदेश जाएगा। लोग सोचेंगे कि यह (किसी भी मसले से निपटने का) सही तरीका है।’’

हरहाल, भाजपा ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों का ‘‘मजाक उड़ाने’’ वाली केजरीवाल की टिप्पणियों के खिलाफ ‘‘जन आक्रोश’’ के बाद आम आदमी पार्टी पर एक नाटक रचने और ‘‘विक्टिम कार्ड’’ खेलने का आरोप लगाया। 

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आवास पर कथित तोड़फोड़ के संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Web Title: can-die-for-my-country-says-arvind-kejriwal-after-violence-at-home-during-bjp-protest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे