लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आगामी त्योहारों के दौरान लोगों के इकट्ठा होने के खिलाफ जनहित याचिका की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:32 IST

Open in App

कोलकाता, एक नवंबर शहर में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान बाजारों के बाहर भीड़ पर निराशा व्यक्त करते हुए, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर करने की अनुमति दी, जिसमें पश्चिम बंगाल में काली पूजा, छठ पूजा, जगद्धात्री पूजा और क्रिसमस सहित आगामी त्योहारों के दौरान लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

उच्च न्यायालय ने अजय कुमार डे की जनहित याचिका पर पूर्व में कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुर्गा पूजा पंडालों में लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के आदेश पारित किए थे। डे ने आने वाले त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिये इसी तरह के प्रतिबंधों की मांग करने वाली याचिका दायर करने की अनुमति के लिए न्यायमूर्ति शिवकांत प्रसाद और न्यायमूर्ति आनंद कुमार मुखर्जी की खंडपीठ के समक्ष प्रार्थना की।

पीठ ने उन्हें याचिका दायर करने की अनुमति देते हुए पिछले महीने दुर्गा पूजा समारोह के दौरान पंडालों के बाहर भारी भीड़ पर निराशा व्यक्त की।

डे के वकील सब्यसाची चटर्जी ने बाद में कहा कि जनहित याचिका दायर कर दी गई है और इस पर बुधवार को अदालत की अवकाशकालीन पीठ द्वारा विचार किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू