कोलकाता: खुद को जंजीर से बांधकर स्टंट के लिए नदी में कूदा जादूगर, लेकिन बाहर ना आ सका!

By भाषा | Published: June 17, 2019 11:57 AM2019-06-17T11:57:02+5:302019-06-17T11:57:02+5:30

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जादूगर चंचल लाहिड़ी अपने हाथ-पैर जंजीर से बांधकर क्रेन की मदद से नदी में चला गया। वह लोगों को दिखाना चाहता था कि वह बिना किसी मदद के पानी से बाहर आ सकता है, लेकिन ऐसा हो न सका।

Calcutta: A junkie magician in the river for stunts, but could not come out! | कोलकाता: खुद को जंजीर से बांधकर स्टंट के लिए नदी में कूदा जादूगर, लेकिन बाहर ना आ सका!

कोलकाता: खुद को जंजीर से बांधकर स्टंट के लिए नदी में कूदा जादूगर, लेकिन बाहर ना आ सका!

Highlightsजादूगर के बिना किसी मदद के पानी से बाहर आने का था दावा, लेकिन ऐसा हो न सका।जादूगर ने स्टंट करने की अनुमति ली थी, लेकिन वहां उचित सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।

कोलकाता, 17 जून: लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा एक जादूगर स्टंट में नाकाम रहने पर रविवार को यहां गंगा नदी में डूब गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जादूगर चंचल लाहिड़ी अपने हाथ-पैर जंजीर से बांधकर क्रेन की मदद से नदी में चला गया। वह लोगों को दिखाना चाहता था कि वह बिना किसी मदद के पानी से बाहर आ सकता है, लेकिन ऐसा हो न सका।

नदी में उतरने के बाद से ही वह लापता है। उन्होंने बताया कि हादसा नॉर्थ पोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा पुल के नीचे हुआ। पुलिस ने आपदा प्रबंधन विभाग की मदद से लाहिड़ी का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जादूगर ने स्टंट करने की अनुमति ली थी, लेकिन वहां उचित सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।

आसपास जादू देखने के लिए लोग इकट्ठा थे। लेकिन काफी देर तक जादूगर के बाहर नहीं निकलने पर लोग जाने लगे। पुलिस ने सूचना मिलते ही जादूगर लाहिड़ी के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया है।

Web Title: Calcutta: A junkie magician in the river for stunts, but could not come out!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे