राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, AICC प्रभारी अजय माकन ने दिए संकेत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 25, 2021 01:31 PM2021-07-25T13:31:12+5:302021-07-25T13:42:34+5:30
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व वाले खेमे ने पिछले साल कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की मांग को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सचिन पायलट के समर्थक 18 विधायकों के बगावत करने से गहलोत सरकार पर संकट मंडराने लगा था।
पंजाब कांग्रेस में विवाद के निपटारे के बाद कांग्रेस आलाकमान का सारा ध्यान अब राजस्थान पर है। इसके लिए पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने आज जयपुर का दौरा किया। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही अंदरुनी कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस अब सक्रिय हो गई है। इसके तहत राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में जल्द मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी उम्मीद है।
अपनी जयपुर यात्रा के दौरान अजय माकन ने कहा कि मंत्रिमंडल फेरबदल पर जल्द ही फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 और 29 जुलाई को वह दोबारा दौरा करेंगे, उस वक्त मंत्रिमंडल फेरबदल के आलावा राज्य भर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और विभिन्न निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों पर भी कांग्रेस विधायकों से बातचीत होगी।
We'll announce our decision (regarding the state Cabinet expansion) soon. I will visit Rajasthan again on July 28 & July 29 to meet Congress MLAs separately to take their opinions on the appointment of district & block-level Congress teams: AICC incharge of Rajasthan, Ajay Maken pic.twitter.com/T5j5jbjFDd
— ANI (@ANI) July 25, 2021
विधायक दल की बैठक या स्वागत समारोह?
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा आज विधायक दल की बैठक बुलाए जाने की खबरें थी लेकिन इस बैठक का न्योता सचिन पायलट को न मिलने की खबर से हंगामा हो गया। इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर बैठक की बात से इनकार करते हुए इसे दिल्ली से आए नेताओं का स्वागत समारोह बताया।
मीडिया में चल रही कल की विधायक दल की बैठक की खबरें निराधार हैं। AICC महासचिव श्री https://twitter.com/kcvenugopalmp?ref_src=twsrc%5Etfw">@kcvenugopalmp जी एवं राजस्थान प्रभारी श्री https://twitter.com/ajaymaken?ref_src=twsrc%5Etfw">@ajaymaken जी का कल प्रातः 10.30 बजे पीसीसी कार्यालय आने पर जयपुर में मौजूद मंत्री, विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) https://twitter.com/GovindDotasra/status/1418991838002749441?ref_src=tw…">July 24, 2021
पंजाब के बाद राजस्थान पर कांग्रेस का ध्यान
हाल में पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद सुलझाने के बाद पार्टी आलाकमान ने अपना सारा ध्यान राजस्थान पर केंद्रित कर दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व वाले खेमे ने पिछले साल कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की मांग को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सचिन पायलट के समर्थक 18 विधायकों के बगावत करने से गहलोत सरकार पर संकट मंडराने लगा था।