लाइव न्यूज़ :

CAA पर विरोधः इंडिगो की 19 फ्लाइट कैंसल, जानिए वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 16:53 IST

दिल्ली के साथ ही आस-पास क्षेत्र में भीषण जाम लगा है। इसके मद्देनजर दिल्ली-गुड़गांव मार्ग में वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। दिल्ली-गुड़गांव रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। नोएडा के महामाया फ्लाइओवर और गुड़गांव के सरहौल टोल नाका पर लगे लंबे जाम से भी लोग परेशान होते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिगो की 19 फ्लाइट कैंसल हुईं क्योंकि उनके क्रू मेंबर भी जाम में फंस गए हैं।पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बृहस्पतिवार को हालात शांतिपूर्ण रहे।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर यातायात जाम में चालक दल के सदस्यों के फंसे होने के कारण इंडिगो ने 19 उड़ानें रद्द कर दी हैं जबकि 16 अन्य उड़ानें विलंबित हुईं।

दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विस्तारा, एयर इंडिया और इंडिगो ने घोषणा की कि जो संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में जाम फंसे हुए हैं, उन्हें अन्य उड़ानों में समायोजित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर यातायात जाम की वजह से 16 उड़ानें विलंबित हुई हैं। इंडिगो ने अपने चालक दल के सदस्यों के यातायात जाम में फंसे होने और अन्य मुद्दों की वजह से 19 उड़ानों को रद्द कर दिया है।’’

दिल्ली-एनसीआर में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शनों के चलते गुरुवार को ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। दिल्ली के साथ ही आस-पास क्षेत्र में भीषण जाम लगा है। इसके मद्देनजर दिल्ली-गुड़गांव मार्ग में वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं।

दिल्ली-गुड़गांव रोड पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। नोएडा के महामाया फ्लाइओवर और गुड़गांव के सरहौल टोल नाका पर लगे लंबे जाम से भी लोग परेशान होते रहे। इस बीच दिल्ली-गुड़गांव हाइवे पर भारी जाम की वजह से 16 फ्लाइट देरी से उड़ान भरेंगी। वहीं, इंडिगो की 19 फ्लाइट कैंसल हुईं क्योंकि उनके क्रू मेंबर भी जाम में फंस गए हैं।

पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बृहस्पतिवार को हालात शांतिपूर्ण रहे लेकिन बिहार में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में वामदल से जुड़े छात्र संगठनों द्वारा आहूत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल और सड़क यातायात को बाधित किया। बंद का समर्थन छोटे दलों ने भी किया।

पटना में, एआईएसएफ और एआईएसए जैसे वाम समर्थित छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सुबह राजेंद्र नगर टर्मिनस में प्रवेश कर पटरियों पर बैठ गए। इससे करीब आधे घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। आरपीएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा जिसके बाद यातायात को बहाल किया जा सका। सुबह दस बजे पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (जेएपी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्टेशन के सामने वाली सड़क पर टायर जलाए। कार्यकर्ता पटरियों पर बैठ गए।

एक आवासीय क्षेत्र की तरफ जा रही एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की गई। दरभंगा जिले में माकपा कार्यकर्ता लहरिया सराई स्टेशन पर पटरियों पर बैठ गए। इससे कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ। जहांनाबाद में भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने काको मोड़ पर सड़क को अवरुद्ध किया जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 110 और 83 पर यातायात प्रभावित हुआ। पश्चिम बंगाल से हिंसा की कोई ताजा घटना सामने नहीं आई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के मध्य स्थित एसप्लानडे इलाके में विरोध रैली करेंगी।

वाम दल रामलीला मैदान से लेडी ब्राबोर्न कॉलेज में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन मार्च करेंगे। गुवाहाटी में हालात सामान्य हैं। डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में सुबह छह बजे से 14 घंटे की ढील दी गई है। असम में हिंसा की कोई ताजा घटना सामने नहीं आई है। मेघालय की राजधानी शिलांग में कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील दी गई है हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवा अभी भी निलंबित है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारहरियाणाइंडिगोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos