लाइव न्यूज़ :

CAA: योगेंद्र यादव के विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने उठाया सवाल, पूछा- हम क्यों जाएं जंतर-मंतर

By भाषा | Updated: December 19, 2019 17:27 IST

फरिया मेज़ान (19) ने आरोप लगाया कि राजनीतिक नेता छात्रों के ‘आंदोलन’ को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ हमने लाल किले पर इकट्ठा होने का फैसला किया था। अब स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने हमसे अब जंतर मंतर आने को कह रहे हैं। क्यों? हम यहीं रूकेंगे। लोग राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यादव को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबिलाल अहमद (36) ने कहा राजनीतिक नेताओं ने ‘आंदोलन’ शुरू नहीं किया था।अहमद ने कहा, ‘‘ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हमारे भाइयों और बहनों ने पुलिस की बर्बरता का सामना किया।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनकारियों को लाल किले की ओर बढ़ने से रोकने के बाद, सुनहरी मस्जिद के पास जमा हुए लोगों का कहना है कि राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके प्रदर्शन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

फरिया मेज़ान (19) ने आरोप लगाया कि राजनीतिक नेता छात्रों के ‘आंदोलन’ को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ हमने लाल किले पर इकट्ठा होने का फैसला किया था। अब स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने हमसे अब जंतर मंतर आने को कह रहे हैं। क्यों? हम यहीं रूकेंगे। लोग राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यादव को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

बिलाल अहमद (36) ने कहा राजनीतिक नेताओं ने ‘आंदोलन’ शुरू नहीं किया था। अहमद ने कहा, ‘‘ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हमारे भाइयों और बहनों ने पुलिस की बर्बरता का सामना किया। वे विरोध का चेहरा हैं। ये नेता तो बाद में आए हैं। हमारे पास कोई नेता नहीं था। हम कोई नेता नहीं चाहते हैं।’’

आबिद (28) ने कहा कि युवा प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं और उन्हें फैसला लेने देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अभी अभी। उन्होंने ऐलान किया है कि चार सदस्यीय समन्वय समिति गठित की गई है। इसे किसने और कब बनाया है? हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसमें कौन-कौन है?

राजनीतिक प्रदर्शन नाकाम हुए हैं। यह राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है। यह एक आंदोलन है और इसका फायदा किसी को भी नहीं उठाने दिया जाएगा।’’ सुबह में, पुलिस ने लाल किले पर जमा हुए एक हजार से ज्यादा लोगों को शांतिवन मार्ग पर रोक दिया था। ये लोग प्रदर्शनकारी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जमा हुए थे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारदिल्लीजामिया मिल्लिया इस्लामियाअमित शाहनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह