लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: केरल सीएम और विपक्षी नेता पर बरसे केंद्रीय मंत्री, कहा-प्रदर्शन को सड़कों तक ले जाना ‘‘अराजकतावादियों की खासियत’’

By भाषा | Updated: December 22, 2019 14:43 IST

केरल में राजनीतिक धुर-विरोधी विजयन और चेन्नीथला क्रमश: वाम और कांग्रेस पार्टी से हैं और उन्होंने हाल में सीएए के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग, आरएसएस और संघ परिवार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि यह संशोधन लोगों को बांटने और एक धार्मिक देश बनाने के उनके एजेंडा के तहत किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित पारित कानून के खिलाफ कुछ मतभेद हैं तो वे इसे बेहतर तरीके से कह सकते हैं।लेकिन प्रदर्शन को सड़कों पर ले जाना अराजकतावादियों की खासियत बन गई है।

केंद्रीय विदेश एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन को लेकर रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और राज्य में विपक्षी कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथला की आलोचना की और कहा कि प्रदर्शन को सड़कों तक ले जाना ‘‘अराजकतावादियों की खासियत’’ है।

केरल में राजनीतिक धुर-विरोधी विजयन और चेन्नीथला क्रमश: वाम और कांग्रेस पार्टी से हैं और उन्होंने हाल में सीएए के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग, आरएसएस और संघ परिवार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि यह संशोधन लोगों को बांटने और एक धार्मिक देश बनाने के उनके एजेंडा के तहत किया गया है।

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘अगर केरल के मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित पारित कानून के खिलाफ कुछ मतभेद हैं तो वे इसे बेहतर तरीके से कह सकते हैं। लेकिन प्रदर्शन को सड़कों पर ले जाना अराजकतावादियों की खासियत बन गई है।’’

उन्होंने कहा कि जब संवैधानिक पदों पर बैठे लोग खुद अराजकतावादी बनने की कोशिश करते हैं तो कानून व्यवस्था के लिए कौन उनसे संपर्क करेगा। केंद्रीय मंत्री ने यहां लोकसेवा आयोग की भाजपा के कर्मचारियों की शाखा के एक राज्य सम्मेलन को संबोधित किया। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनमोदी सरकारकेरलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो