CAA Protest: दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन, भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद हिरासत में, तीन मेट्रो स्टेशन बंद

By आदित्य द्विवेदी | Published: December 20, 2019 03:09 PM2019-12-20T15:09:22+5:302019-12-20T15:09:22+5:30

हाथों में तिरंगा और बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। बैनरों पर ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे।

CAA Protest: Peaceful demonstration after prayers in Delhi's Jama Masjid, Chandrashekhar Azad detention of Bhim Army, three metro stations closed | CAA Protest: दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन, भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद हिरासत में, तीन मेट्रो स्टेशन बंद

CAA Protest: दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन, भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद हिरासत में, तीन मेट्रो स्टेशन बंद

Highlightsप्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के हाथों में भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और भगत सिंह की तस्वीरें भी थीं।संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में समाज के सभी तबके के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने के दौरान दरियागंज के निकट हिरासत में ले लिया गया। भीम आर्मी ने दावा किया कि पुलिस ने आजाद को जामा मस्जिद में हिरासत में लेने की कोशिश की लेकिन वह बचकर निकल गए। हालांकि बाद में उन्हें दरियागंज के निकट हिरासत में ले लिया गया। पुलिस द्वारा मार्च की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद भी भीम आर्मी के नेतृत्व में जामा मस्जिद से बड़ी संख्या में लोगों ने मार्च किया। इससे एक दिन पहले भी राष्ट्रीय राजधानी में छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोगों ने निषेधाज्ञा के बाद भी प्रदर्शन किया था।

जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों के हाथ में एनआरसी और सीएबी के विरोध में तख्तियां भी दिखाई दी। पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में सहयोग कर रही है। अभी तक किसी प्रकार की हिंसा या उपद्रव की कोई खबर नहीं आ रही है।

 

हाथों में तिरंगा और बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। बैनरों पर ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे। लोग जामा मस्जिद के गेट नंबर एक पर जमा हुए और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा ‘सारे जहां से अच्छा’ गीत गाया। इन लोगों पर ड्रोन विमानों से नजर रखी गई। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के हाथों में भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और भगत सिंह की तस्वीरें भी थीं।

दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट को भी बंद किया गया। इस स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी। इसके अलावा दिल्ली में इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास भी लोगों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लोग बैरिकेड को हटाकर मेट्रो स्टेशन की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं।

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में हुए बड़े प्रदर्शनों के बाद आज यह प्रदर्शन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भीम आर्मी के नेतृत्व हुआ। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों और निषेधज्ञा के बावजूद गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्रों, कार्यकर्ताओं और विपक्ष के नेताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया था। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में समाज के सभी तबके के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

Web Title: CAA Protest: Peaceful demonstration after prayers in Delhi's Jama Masjid, Chandrashekhar Azad detention of Bhim Army, three metro stations closed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे