लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के छह जिलों में इंटरनेट बंद, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

By भाषा | Updated: December 27, 2019 05:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे सेवा बंद कर दी गयीबहरहाल, इन जिलों और क्षेत्र में अन्य जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक महकमा अलर्ट है ।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच ऐहतियाती कदम के तौर पर बृहस्पतिवार रात पश्चिमी उत्तरप्रदेश के छह जिलों में इंटरनेट सेवा रोक दी गयी । मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली में इंटरनेट सेवा रोकी गयी है और शुक्रवार शाम यह बहाल की जाएगी।

इन जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में पीटीआई-भाषा को बताया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि आगरा में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे सेवा बंद कर दी गयी और शनिवार सुबह इसे बहाल किया जाएगा। बहरहाल, इन जिलों और क्षेत्र में अन्य जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक महकमा अलर्ट है ।

पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया और समुदाय के नेताओं, नागरिकों से संवाद करते हुए नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर आशंकाओं को दूर करने के लिए उनके बीच पैम्पलेट भी बांटे । पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी थी और पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हो गए थे। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां