लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: हॉस्पिटल रिकॉर्ड के अनुसार यूपी में प्रदर्शनों के दौरान 10 लोगों की मौत, पुलिस ने बताया छह, कहा- एक भी गोली नहीं चलाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2019 08:51 IST

अधिकारियों ने बताया कि राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस पर गोलीबारी किये जाने की खबरें थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रबर बुलेट एवं आंसू गैस के गोले छोड़े।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।शनिवार को राज्य के सभी स्कूल और कालेज बंद रहेंगे।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जारी प्रदर्शनों के दौरान 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में अस्पतालों के हवाले से इसका दावा किया है। हालांकि, प्रदेश पुलिस प्रमुख ने छह लोगों के मरने की पुष्टि की है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि प्रदेश के बिजनौर में दो लोग मारे गए हैं जबकि मेरठ, फिरोजाबाद और संभल में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन अधिकारियों ने कानपुर में भी एक व्यक्ति के मारे जाने की भी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इन लोगों की मौत के कारण का पता चल पाएगा। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर एक भी गोली नहीं चलाई। अधिकारियों ने बताया कि राज्यव्यापी प्रदर्शन के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस पर गोलीबारी किये जाने की खबरें थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रबर बुलेट एवं आंसू गैस के गोले छोड़े। सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस प्रदर्शन के मद्देनजर यूपी के 21 शहरों में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई। करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 3305 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मेरठ में सर्वाधिक 4 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार और रविवार को हालात की समीक्षा करने के बाद इंटरनेट से पाबंदी हटाने पर फैसला किया जाएगा।

शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद

उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राज्य के सभी स्कूल और कालेज बंद रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी किया गया। गौरतलब है कि जबरदस्त सर्दी की वजह से सरकार ने सभी स्कूलों को गुरूवार एवं शुक्रवार को बंद रखने का आदेश जारी किया था। यह आदेश ऐसे समय आया है जब संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं और इस दौरान हिंसा में छह लोगों की मौत हो गयी है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर