लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर मीनाक्षी लेखी ने कहा- लोग खुद घर चले जाएं तो बेहतर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 16:00 IST

​​​​​​​नागरिकता संशोधित कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच यातायात बंद कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि शाहीन बाग के लोग खुद ही घर चले जाएं तो बेहतर है।

राजधानी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में इसे लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। यहां विरोध प्रदर्शनकारियों का कहना है सरकार जब तक नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लेगी हम सड़क से नहीं हटंगे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखेंगे।वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि शाहीन बाग के लोग खुद ही घर चले जाएं तो बेहतर है।नागरिकता संशोधित कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच यातायात बंद कर दिया गया।  सीएए विरोध प्रदर्शन के चलते कालिंदी कुंज और नोएडा को जोड़ने वाला रोड 13ए बंद है। इसकी वजह से नोएडा से दिल्ली जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुरी खबर ये है कि यह परेशानी आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि यह रास्ता अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद ही खुलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जानकारी मिली है। हालांकि, अभी तक दिल्ली पुलिस ने इस पर कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है।  

 यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सरिता विहार से कालिंदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए पर यातायात बंद कर दिया गया है। नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले मोटरसाइकिल सवार लोगों से मथुरा रोड, आश्रम और डीएनडी मार्ग तथा बदरपुर से आने वालों को आश्रम चौक वाले मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की जाती है।’’ 

कालिंदी कुंज और नोएडा को जोड़ने वाले रोड 13ए बंद होने के चलते अन्य रास्तों पर ट्रैफिक बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से अगर बारापुला रोड से होते हुए लाजपत नगर से नोएडा जाना है तो दो घंटे से ज्यादा लग रहे हैं। प्रदर्शन में आए लोगों की मांग है कि मथुरा रोड आर कालिंदी कुंज को जोड़ने वाली सड़क 13ए से बैरीकेडिंग हटा कर उसे वापस खोला जाए। मालूम हो कि नागरिकता कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर पिछले कई दिनों से इस सड़क को बंद रखा गया है। इससे लोगों को नोएडा-दिल्ली आने जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अगर नोएडा लिंक रोड होते हुए जाएं तो नोएडा से ओखला जाने में डेढ़ घंटा लग रहा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यहां से फिलहाल  बाइक से जानें वालों को जाने की अनुमति दी जा रही है।

मालूम हो कि यह रास्ता 15 दिसंबर से बंद है। जामिया नगर (दिल्ली) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हुए हंगामे के बाद इस मार्ग को बंद किया गया था। सिर्फ नोएडा से दिल्ली ही नहीं यह रास्ता बंद होने के चलते फरीदाबाद और दिल्ली जाने वालों को दिक्कतें आ रही हैं।इसके चलते डीएनडी और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग रहा है। पिछले दिनों 4 घंटे के लिए इस रास्ते को खोला गया, लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विरोध के बाद दोबारा बंद कर दिया गया। शुक्रवार से बाइक वालों को एंट्री दी जा रही है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे