लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा- राष्ट्रद्रोही, संवेदनाओं और मनुष्यता से विहीन लोग कर रहे विरोध

By भाषा | Updated: December 30, 2019 20:26 IST

भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा, "जिन्होंने इस संशोधन अधिनियम (सीएए) को न पढ़ा, न समझा और न जाना, वे ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ...और मैं तो यह कहूंगी कि जो राष्ट्रद्रोही हैं, वे ही इस कानून का विरोध करेंगे। जिनकी संवेदनाएं मर चुकी हैं और जिनमें मनुष्यता नहीं है, वे ही लोग इसका विरोध करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देविधायक ने कहा, "इस कानून को लागू न करना मुख्यमंत्री कमलनाथ के अधिकार क्षेत्र के बाहर की बात है। इन कानूनों का पालन कराना राज्य सरकारों की संवैधानिक प्रतिबद्धता है।

देश के अलग-अलग भागों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहने के बीच मध्य प्रदेश की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रद्रोही और संवेदनाओं एवं मनुष्यता से विहीन लोग ही इस कानून का का विरोध करेंगे।

इंदौर जिले के महू विधानसभा विधानसभा क्षेत्र की प्रतिनिधि ठाकुर से जब सीएए को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, "जिन्होंने इस संशोधन अधिनियम (सीएए) को न पढ़ा, न समझा और न जाना, वे ही लोग इसका विरोध कर रहे हैं। ...और मैं तो यह कहूंगी कि जो राष्ट्रद्रोही हैं, वे ही इस कानून का विरोध करेंगे। जिनकी संवेदनाएं मर चुकी हैं और जिनमें मनुष्यता नहीं है, वे ही लोग इसका विरोध करेंगे।"

मध्य प्रदेश में सीएए को लागू नहीं करने को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर प्रमुख विपक्षी दल की विधायक ने कहा, "इस कानून को लागू न करना मुख्यमंत्री कमलनाथ के अधिकार क्षेत्र के बाहर की बात है। केंद्र सरकार को कानून बनाने का अधिकार है, जबकि इन कानूनों का पालन कराना राज्य सरकारों की संवैधानिक प्रतिबद्धता है।" 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टकमलनाथमध्य प्रदेशकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह