लाइव न्यूज़ :

CAA-NRC जन जागरण अभियान: निर्मला सीतारमण का आज जयपुर दौरा, बीजेपी कार्यकर्ताओं को करेंगी संबोधित

By धीरेंद्र जैन | Updated: January 5, 2020 06:54 IST

भाजपा के प्रदेश महासचिव भजन लाल शर्मा ने बताया कि वित्त मंत्री जयपुर पहुंचने के बाद सांगानेर में नए कानून को लेकर जनजागरण अभियान का शुभारंभ करेंगी और उसके बाद पार्टी मुख्यालय पर संशोधित नागरिकता कानून पर जयपुर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर आ रही है। वे यहां सीएए और एनआरसी जनजागरण अभियान को संबोधित करेंगी।इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर आ रही है। वे यहां सीएए और एनआरसी जनजागरण अभियान को संबोधित करेंगी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश महासचिव भजन लाल शर्मा ने बताया कि वित्त मंत्री जयपुर पहुंचने के बाद सांगानेर में नए कानून को लेकर जनजागरण अभियान का शुभारंभ करेंगी और उसके बाद पार्टी मुख्यालय पर संशोधित नागरिकता कानून पर जयपुर जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। 

जानकारी के अनुसार सीएए और एनआरसी के बारे में लोगों को बारीकी से जानकारी देने के लिए सरकार की ओर से जन जागरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। उसी के तहत देश के विभिन्न शहरों में केंद्रीय नेताओं की अगुवाई में जन जागरण कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में वित्त मंत्री जयपुर आ रही हैं। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भाजपा का कहना है कि जिस प्रकार कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने सीएए और एनआरसी को लेकर देश को गुमराह कर माहौल बिगाड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, उसका उचित जवाब देने के लिए भाजपा ने भी अब व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है। 

इसके तहत भाजपा नेता देश के विभिन्न शहरों में जन जन से सीएए और एनआरसी के बारे में विस्तार से चर्चा कर इन कानूनों की बारीकियों से अवगत कराएंगे।

 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टनिर्मला सीतारमणमोदी सरकारराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया