CAA: बीजेपी अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद यूपी पहले दौरे पर जेपी नड्डा, आज रैली को करेंगे संबोधित
By भाषा | Updated: January 23, 2020 07:01 IST2020-01-23T07:01:56+5:302020-01-23T07:01:56+5:30
कानून के समर्थन में जनमत बनाने के भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रैली में शिरकत करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा। (फाइल फोटो)
Highlightsभाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के अपने पहले दौरे पर जे पी नड्डा गुरूवार को आगरा में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।कानून के समर्थन में जनमत बनाने के भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रैली में शिरकत करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के अपने पहले दौरे पर जे पी नड्डा गुरूवार को आगरा में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
कानून के समर्थन में जनमत बनाने के भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रैली में शिरकत करेंगे।
भाजपा ने बताया कि मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष चुने गए नड्डा का राज्य के दौरे पर पार्टी नेताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शानदार स्वागत किया जाएगा।