लाइव न्यूज़ :

CAA आग में तेल डालने का काम कर रहा है, मोदी और शाह हिंदू-मुसलमान में टकराव पैदा कर रहे हैं: कन्हैया

By भाषा | Updated: January 29, 2020 15:44 IST

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार महाराष्ट्र के परभणी के पाथरी में मंगलवार को सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ रैली को संबोधित कर रहे थे। राकांपा के विधान पार्षद अब्दुल्ला दुर्रानी ने इसका आयोजन किया था। कुमार ने आरोप लगाया, ‘मोदी और शाह ने गुजरात चुनावों के दौरान हिंदू और मुस्लिमों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की थी। अब वही हथकंडा वे देश में आजमा रहे हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देअर्थव्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर मौजूदा सरकार से सवाल पूछना चाहिए।कुमार ने कहा कि सीएए लोगों को नागरिकता देने के बजाए उनकी नागरिकता छीन लेगा। 

जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर देश में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच टकराव पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आग में तेल डालने का काम कर रहा है।

वह महाराष्ट्र के परभणी के पाथरी में मंगलवार को सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ रैली को संबोधित कर रहे थे। राकांपा के विधान पार्षद अब्दुल्ला दुर्रानी ने इसका आयोजन किया था। कुमार ने आरोप लगाया, ‘मोदी और शाह ने गुजरात चुनावों के दौरान हिंदू और मुस्लिमों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश की थी। अब वही हथकंडा वे देश में आजमा रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि नागरिकों को धार्मिक टकरावों को परे रखना चाहिए और बेरोजगारी व अर्थव्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर मौजूदा सरकार से सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सीएए के जरिए सरकार देश भर में भड़की आग में तेल डालने का काम कर रही है।’

जेएनयूएसयू के पूर्व नेता ने आरोप लगाया कि देश में विद्यमान समस्याओं के बारे में जब भी कोई सरकार से सवाल करता है तो वह उलटे उनकी नागरिकता पूछते हैं। कुमार ने कहा कि सीएए लोगों को नागरिकता देने के बजाए उनकी नागरिकता छीन लेगा। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीअमित शाहगृह मंत्रालयकन्हैया कुमारबिहारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं