CAA: आज असम से पूरी तरह हटा लिया जाएगा कर्फ्यू , इंटरनेट सेवाएं होंगी शुरू; कैबिनेट मंत्री हिमंत बिस्वा ने किया दावा

By ज्ञानेश चौहान | Published: December 17, 2019 02:07 AM2019-12-17T02:07:17+5:302019-12-17T02:07:17+5:30

असम में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इन्हें काबू करने के लिए और राज्य में शांति बहाली के लिए कर्फ्यू लगाया था और इंटरनेट व्यवस्था बंद कर दी थी।

CAA: Himanta Biswa claims, curfew will be completely lifted from the state on Tuesday | CAA: आज असम से पूरी तरह हटा लिया जाएगा कर्फ्यू , इंटरनेट सेवाएं होंगी शुरू; कैबिनेट मंत्री हिमंत बिस्वा ने किया दावा

CAA: कैबिनेट मंत्री हिमंत बिस्वा ने किया दावा, कहा- मंगलवार को असम से पूरी तरह से हटा लिया जाएगा कर्फ्यू (Photo Credit: ANI)

नागरिकता संशोधन कानून का विरोश देशभर के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। खासकर असम में इसका सबसे ज्यादा विरोध देखने को मिला। स्थिति को काबू करने के लिए राज्य सरकार ने यहां पर कर्फ्यू लगा दिया था। लेकिन अब स्तथितियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं। अब राज्य सरकार ने यहां से कर्फ्यू हटाने का मन बना लिया है।

असम राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह दावा किया है कि आज (मंगलवार) राज्य से कर्फ्यू पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। रात में भी कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। वहीं कर्फ्यू हटाए जाने के अलावा वहां पर ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्टिविटी सेवाएं मंगलवार से बहाल कर दी जाएंगी। 

आपको बता दें कि असम में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इन्हें काबू करने के लिए और राज्य में शांति बहाली के लिए कर्फ्यू लगाया था और इंटरनेट व्यवस्था बंद कर दी थी। लेकिन अब स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो रहीं हैं जिसके बाद राज्य से कर्फ्यू हटाने और इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने का फैसला किया गया है।


Web Title: CAA: Himanta Biswa claims, curfew will be completely lifted from the state on Tuesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे