राज्यसभा उपचुनावों की तारीखों का ऐलान, 6 सीटों के लिए 5 जुलाई को होंगे चुनाव
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 15, 2019 07:46 PM2019-06-15T19:46:59+5:302019-06-15T19:46:59+5:30
राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 240 निर्धारित की गई है। इनमें से 12 को राष्ट्रपति मनोनीत (नामित) करते हैं जबकि 238 सदस्य संघ और राज्य के प्रतिनिधि चुनते हैं।
राज्यसभा उपचुनावों की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 5 जुलाई को चुनाव होंगे। ये 6 सीटें ओडिशा, बिहार और गुजरात की हैं। बिहार में रविशंकर प्रसाद की सीट खाली हो गई है। गुजरात से अमित शाह और स्मृति ईरानी की सीटें खाली है।
लोकसभा चुनाव-2019 में रविशंकर प्रसाद पटना साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। वहीं, अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से तो ईरानी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं।
राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 240 निर्धारित की गई है। इनमें से 12 को राष्ट्रपति मनोनीत (नामित) करते हैं जबकि 238 सदस्य संघ और राज्य के प्रतिनिधि चुनते हैं।
Election Commission: By-elections to be held for six vacant seats of Bihar, Odisha and Gujarat on 5th July 2019. pic.twitter.com/syj7pAYv7a
— ANI (@ANI) June 15, 2019