लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर 2019 तक पाकिस्तान ने किया 2317 संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने 147 आतंकी मार गिराए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 18:06 IST

इस दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों में 147 आतंकी को मार गिराया। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। अनुच्छेद 370 को लेकर पाकिस्तान लगातार परेशान है।

Open in App
ठळक मुद्दे नियंत्रण रेखा के समीप विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में 500 से अधिक आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुस जाने के अवसर की फिराक में बैठे हैं। 200 से 300 आतंकवादी पाकिस्तान के सहयोग से इस क्षेत्र को अशांत बनाये रखने के लिए जम्मू कश्मीर के अंदर सक्रिय हैं।

भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि 10 अक्टूबर 2019 तक पाकिस्तान ने 2317 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में नियंत्रण रेखा और भीतरी इलाकों में 147 आतंकी को मार गिराया। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। अनुच्छेद 370 को लेकर पाकिस्तान लगातार परेशान है।

सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नियंत्रण रेखा के समीप विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों में 500 से अधिक आतंकवादीजम्मू कश्मीर में घुस जाने के अवसर की फिराक में बैठे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि 200 से 300 आतंकवादी पाकिस्तान के सहयोग से इस क्षेत्र को अशांत बनाये रखने के लिए जम्मू कश्मीर के अंदर सक्रिय हैं। सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा, ‘‘जहां तक जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की बात है तो बाहर से आये 200-300 आतंकवादी अपने काम में लगे हुए हैं।’’ सिंह ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों और देश में घुसपैठ करने के लिए पीओके में तैयार बैठे आतंकवादियों की संख्या के बारे में पूछे गये सवालों के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसी तरह, करीब 500 पीओके में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में डेरा डाले हुए हैं और जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के हिसाब से यह संख्या घटती बढ़ती रहती है।

सिंह ने कहा, ‘‘ उनकी संख्या भले जो भी हो, हम उन्हें रोकने और उनका सफाया करने में सक्षम हैं ताकि इस क्षेत्र में शांति एवं सामान्य स्थिति बनी रहे।’’ सैन्य कमांडर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति एवं सामान्य स्थिति सुनिश्चित करना सेना का सदैव प्रयास रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन पाकिस्तान यहां शांति बिगाड़ने के लिए कुचेष्टा करता रहता है। आज भी पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी ढांचा चल रहा है। उनमें आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर और देश में घुसपैठ कराने के लिए उनके लांचिंग पैड शामिल हैं।’’

जब सिंह से पाकिस्तान द्वारा पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार गिराने के मुद्दे पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को हथियार से लैस रखने के लिए ड्रोनों की तैनाती पाकिस्तान का नया तरीका है। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन मैं आपको सुनिश्चित करना चाहता हूं कि भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने में सक्षम और कृतसंकल्प है। उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।’’ ः

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानजम्मू कश्मीरमोदी सरकारआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया