18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान, जानें पूरा शिड्यूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 21, 2019 12:56 PM2019-09-21T12:56:44+5:302019-09-21T12:56:44+5:30

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही 18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया गया है। जानें पूरा शिड्यूल...

By-elections for 64 seats of 18 states have also been announced, Here is complete schedule | 18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान, जानें पूरा शिड्यूल

18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान, जानें पूरा शिड्यूल

Highlightsमहाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।दोनों राज्यों के साथ ही सभी सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को खत्म होगा। इसके साथ ही 18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया गया।

इन 18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ने 18 राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा की है। ये राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश।

उपचुनाव का पूरा शिड्यूल

चुनाव आयोग ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव करवाने की घोषणा की है। सभी सीटों पर चुनाव के लिए 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं। स्क्रूटिनी 5 अक्टूबर तक होगी। नामांकन वापसी की तारीख 7 अक्टूबर है। मतदान 21 अक्टूबर को और मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी।

Web Title: By-elections for 64 seats of 18 states have also been announced, Here is complete schedule

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे