लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: 14 राज्य, तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीट, 30 अक्टूबर को मतदान, 2 नवंबर को मतगणना, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2021 21:31 IST

मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक एवं विधानसभा की तीन सीट पर 30 अक्टूबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

Open in App
ठळक मुद्दे निर्वाचन आयोग ने कोविड के मद्देनजर उपचुनाव में कई पाबंदियां लगाई हैं।चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था।सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के आला नेताओं ने पार्टी के लिए वोट मांगे।

नई दिल्लीः देश के 14 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है। 

निर्वाचन आयोग ने कोविड के मद्देनजर उपचुनाव में कई पाबंदियां लगाई हैं। जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव होंगे उनमें दादरा एवं नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं। जिन 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से पांच असम में, चार पश्चिम बंगाल में, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम, नगालैंड और तेलंगाना में एक-एक सीट हैं। मतगणना दो नवंबर को होगी।

तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों की मृत्यु हो गई थी। मार्च में रामस्वरूप शर्मा (भाजपा) के निधन के बाद मंडी सीट खाली हुई थी। खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव भाजपा सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है, जबकि दादरा और नगर हवेली से निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन देलकर फरवरी में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे। असम के पांच विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और अन्य दो सीटों पर गठबंधन सहयोगी यूपीपीएल के उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांग्रेस ने सभी पांचों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी पूर्व सहयोगी एआईयूडीएफ और बीपीएफ क्रमश: दो और एक सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां कीं। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अभियान का नेतृत्व किया। हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा। प्रचार के दौरान तीन केंद्रीय कृषि कानून अन्य सभी मुद्दों पर हावी रहे।

तेलंगाना के हुजूराबाद विधानसभा सीट पर 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के गेलू श्रीनिवास यादव, भाजपा के एटाला राजेंद्र और वेंकट बालमूरी (कांग्रेस) के बीच है। भूमि हथियाने के आरोपों में राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद जून में एटाला राजेंद्र के इस्तीफे के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है। 

टॅग्स :उपचुनावचुनाव आयोगबिहारराजस्थानमध्य प्रदेशआंध्र प्रदेशतेलंगानाकर्नाटकहिमाचल प्रदेशपश्चिम बंगालहरियाणाBJPकांग्रेसनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीलालू प्रसाद यादवममता बनर्जीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos