By-election results: किसान आंदोलन का असर, सीएम खट्टर को झटका, इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने भाजपा के गोविन्द कांडा को 6739 मतों से हराया, कांग्रेस की जमानत जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 2, 2021 08:43 PM2021-11-02T20:43:11+5:302021-11-02T20:44:38+5:30

By-election results: अभय सिंह चौटाला को 65,992, गोविन्द  कांडा को 59,253 और पवन बेनीवाल को 20,904 मत मिले।

By-election results kisan farmers movement CM Khattar INLD Abhay Singh Chautala defeated BJP's Govind Kanda by 6739 votes Congress's bail forfeited | By-election results: किसान आंदोलन का असर, सीएम खट्टर को झटका, इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने भाजपा के गोविन्द कांडा को 6739 मतों से हराया, कांग्रेस की जमानत जब्त

गोविन्द कांडा, हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं और वह पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे। 

Highlightsअभय चौटाला को मिली जीत में वोट का अंतर 2019 के मुकाबले कम रहा।2019 में ऐलनाबाद से 12 हजार मतों से विजय हासिल की थी।19 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था जिनमें से ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार थे।

चंडीगढ़ः इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गोविन्द कांडा को हरियाणा के ऐलनाबाद निर्वाचन क्षेत्र में हुए विधानसभा उपचुनाव में 6,739 मतों से पराजित किया। कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गई।

भाजपा-जजपा की ओर से संयुक्त उम्मीदवार कांडा ने चौटाला को चुनाव में कड़ी टक्कर दी। केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में चौटाला ने जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उपचुनाव हुए। उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था और इसके नतीजे मंगलवार को घोषित किये गए।

कुल 1.86 लाख मतदाताओं में से 81 प्रतिशत ने मतदान किया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किये गए नतीजों के अनुसार, इनेलो के अभय चौटाला (58) ने भाजपा के गोविंद कांडा को 6,739 मतों से पराजित किया। चौटाला परिवार का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से अभय की यह चौथी जीत है।

इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में पांचवीं बार जीत दर्ज की है। चौटाला को 65,992, कांडा को 59,253 और बेनीवाल को 20,904 मत मिले। इस बार चौटाला को मिली जीत में वोट का अंतर 2019 के मुकाबले कम रहा। उन्होंने 2019 में ऐलनाबाद से 12 हजार मतों से विजय हासिल की थी।

इस सीट पर 19 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था जिनमें से ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवार थे। गोविन्द कांडा, हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं और वह पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे। 

Web Title: By-election results kisan farmers movement CM Khattar INLD Abhay Singh Chautala defeated BJP's Govind Kanda by 6739 votes Congress's bail forfeited

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे