लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव : राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 44.89 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 16:03 IST

Open in App

जयपुर, 17 अप्रैल राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच प्रारंभ हुई मतदान प्रक्रिया में दोपहर 3 बजे तक 44.89 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक तीनों विधानसभा क्षत्रों में कुल 44.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सहाड़ा (भीलवाड़ा) में 44.16 प्रतिशत, राजसमंद में 47.58 प्रतिशत और सुजानगढ़ (चूरू) में 43.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 7 लाख 43 हजार 802 मतदाता 27 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

मतगणना दो मई को होगी।

सुजानगढ से निवर्तमान विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल, सहाड़ा से विधायक कैलाश त्रिवेदी और राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं। मेघवाल और त्रिवेदी कांग्रेस के विधायक थे, जबकि माहेश्वरी भाजपा विधायक थीं। दोनों ही पार्टियों ने उनके परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट