लाइव न्यूज़ :

30 जून को पूरे देश में होगी झमाझम मॉनसून बारिश, उससे पहले तेज आंधी-तूफान के आसार

By भारती द्विवेदी | Updated: June 27, 2018 10:11 IST

नई दिल्ली, 27 जून: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय गर्मी की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर मॉनस...

Open in App

नई दिल्ली, 27 जून: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय गर्मी की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर मॉनसून का आगमन हुआ है लेकिन पूरी तरह से नहीं। गर्मी से परेशान हैं तो मौसम विभाग की ये जानकारी आपको राहत देगी। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में मॉनसून आने की सामान्य तारीख 29 जून है। वहीं कच्छ को छोड़कर पूरे देश में 30 जून को मॉनसून दस्तक देगी। फिलहाल पश्चिम बंगाल और बिहार में मॉनसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। साथ ही मौसम की तरफ से ये भी जानकारी दी गई है कि मॉनसून के पहले उत्तर भारत में तेज आंधी-तूफान आने की उम्मीद है।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सात लोगों की मौत, अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

मुंबई में जोरदार बारिश का कहर जारी, लोकल ट्रेनें हुईं लेट- हाई अलर्ट जारी

वहीं मुंबई में मॉनसून दस्तक दे चुकी है। वहां लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीवन बेहद प्रभावित हुआ है। दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एंटॉप हिल स्थित विद्यालंकर रोड पर एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई थी, जिसके मलबे में 15 गाड़ियां दब गई थी। 

ठाणे जिले के नगरीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 222.81 मिली बारिश हुई है। मुंबई मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार के अनुसार 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। उन्होंने बताया कि बारिश जारी रह सकती है। शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है।

 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मौसमइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी