लाइव न्यूज़ :

जीईएम के जरिये पांच लाख करोड़ रुपये का कारोबार पांच साल से कम में हासिल हो सकता है : गोयल

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:32 IST

अवसर पर जीईएम के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी तल्‍लीन कुमार और जीईएम तथा वाणिज्‍य विभाग के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र के दौरान जीईएम पुरस्‍कार भी प्रदान किये गये। 

Open in App
ठळक मुद्दे पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस जीईएम के जरिये पांच लाख करोड़ रुपये का कारोबार पांच साल से कम समय में हासिल हो सकता हैं।उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिये बड़ी मात्रा में खरीदारी की जा रही है

 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस जीईएम के जरिये पांच लाख करोड़ रुपये का कारोबार पांच साल से कम समय में हासिल हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच के जरिये बड़ी मात्रा में खरीदारी की जा रही है जिससे यह लक्ष्य हासिल हो सकता है। गोयल ने कहा कि जीईएम एक पारदर्शी तथा भ्रष्टाचार मुक्त खरीद प्रणाली है तथा यह केंद्र और राज्य सरकारों के सभी मंत्रालयों और विभागों की सरकारी खरीद को एकरूपता प्रदान करती है।

वह राष्ट्रीय सार्वजनिक क्रय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि जीईएम मंच के जरिये पांच लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य पांच साल से कम के समय में हासिल होने योग्य है। उन्होंने कहा कि जीईएम काफी तेजी से आगे बढ़ेगा और अब यह आम आदमी के लिए भी खुलना चाहिए जिससे उन्हें भी जीईएम पर उपलब्ध सस्ते उत्पादों और सेवाओं का लाभ मिल सके। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने दो दिन के सम्मेलन का आयोजन किया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने उम्मीद जताई कि दो दिन के विचार-विमर्श के दौरान एक कार्रवाई योग्य कार्य सूची उभर कर सामने आएगी, जिससे भविष्य में जीईएम पोर्टल पर निविदाओं के रूप में कार्य अनुबंधों की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर जीईएम के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी तल्‍लीन कुमार और जीईएम तथा वाणिज्‍य विभाग के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र के दौरान जीईएम पुरस्‍कार भी प्रदान किये गये। 

टॅग्स :पीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?