RBI Assistant Recruitment 2022: आरबीआई में निकली है बंपर नौकरियां, 950 पदों की भर्ती पर मिलेगी अच्छी सैलरी, आज ही यहां से करें अप्लाई

By आजाद खान | Published: February 20, 2022 11:16 AM2022-02-20T11:16:14+5:302022-02-20T11:23:36+5:30

RBI Assistant Recruitment 2022: इस पद की भर्ती के लिए आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को केवल 50 रुपए ही फीस के तौर पर देना होगा।

Bumper jobs out RBI Assistant Recruitment 2022 good salary 950 posts bharti apply today rbi.org.in | RBI Assistant Recruitment 2022: आरबीआई में निकली है बंपर नौकरियां, 950 पदों की भर्ती पर मिलेगी अच्छी सैलरी, आज ही यहां से करें अप्लाई

RBI Assistant Recruitment 2022: आरबीआई में निकली है बंपर नौकरियां, 950 पदों की भर्ती पर मिलेगी अच्छी सैलरी, आज ही यहां से करें अप्लाई

Highlightsआरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आवेदन इसी महीने से शुरू हो गया है।इसके तहत कुल 950 पदों की भर्ती निकाली गई है। इससे जुड़ी तमाम जानकारियां पाने के लिए आप opportunities.rbi.org.in पर भी जा सकते है।

RBI Assistant Recruitment 2022: आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसके लिए आरबीआई द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आरबीआई ने हाल ही में संक्षिप्त विज्ञापन (सं.2ए/2021-22) जारी करते हुए इस भर्ती के बारे में बताया है। आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 (RBI Assistant Recruitment 2022) के लिए कुल 950 पदों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती से जुड़े तमाम जानकारियों के लिए आप आरबीआई की आधिकारिक भर्ती पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर जा सकते है और वहां पर अपने सवालों का जवाब भी पा सकते हैं। 

RBI Assistant Recruitment 2022: अप्लाई करने से पहले इन जरूरी तारिखों का रखें ध्यान

आवेदन करने की आरंभ तिथि: 17 फरवरी, 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 8 मार्च, 2022
परीक्षा शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन): 17 फरवरी, 2022
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 मार्च, 2022
आवेदन प्रिंट करने की लास्ट डेट: 23 मार्च, 2022
प्रारंभिक परीक्षा तिथि (अस्थायी): 26, 27 मार्च, 2022
मुख्य परीक्षा (अस्थायी): मई, 2022

RBI Assistant Recruitment 2022: इसमें अप्लाई करने के लिए आयु सीमा क्या है

आरबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इसमें अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2022 को 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति और जनजाति को 5 साल की छूट देने की बात भी सामने आई है।

RBI Assistant Recruitment 2022: कितने क्लास के पढ़े लिखे लोग इसे कर पाएंगे अप्लाई

इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। 

RBI Assistant Recruitment 2022: ऐसे होगी इसकी चयन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के चयन के लिए पहले प्रीलिम्स और फिर मेंस परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद अंत में उम्मीदवारों को एलपीटी परीक्षा देना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए पहले फेज की परीक्षा 26-27 मार्च 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 

RBI Assistant Recruitment 2022: आवेदन के लिए कितना लगेगा फीस

आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को 50 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे। वहीं सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 450 रुपए की फीस तय की गई है। इसका भुगतान आपको केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से ही करना होगा। 

RBI Assistant Recruitment 2022: जानें अप्लाई करने का सही तरीका

इस पोस्ट में अप्लाई करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

1.  इसके लिए सबसे पहले आपको आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा।

2. फिर होमपेज पर करियर या वैकेंसी सेक्शन दिखाए देगा, उसको क्लिक करें। वहां मौजूद भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अब आपको New Registration पर क्लिक करना होगा।

4. फिर आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएगी, पूछे गए सभी विवरण देकर आवेदन पत्र भरना शुरू करें।

5. इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर शुल्क के भुगतान करने को कहा जाएगा। 

6. अंत में आप फॉर्म को सबमिट कर दें और आगे इसे इस्तेमाल करने के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

Web Title: Bumper jobs out RBI Assistant Recruitment 2022 good salary 950 posts bharti apply today rbi.org.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे